अम्फान की बताही से कोलकाता के एयरपोर्ट और सड़कें सब पानी में डूबे, सैकड़ों घर ध्वस्त हो गये
कोलकाता/ढाका/भुवनेश्वर. कोलकाता के लोगों ने शायद ही कभी ऐसा भयानक मंजर देखने की कल्पना की होगी। बुधवार कको आये अम्फान तूफान से आधा शहर पानी में डूब गया। जहां पानी नहीं भरा, वहां आसमान से तबाही बरसी और सब कुछ बर्बाद हो गया। जिस घर को बनाने में पूरी जिन्दगी लगा दी, वह पलक झपकते ही आंखों के सामने जमींदोज हो गया। पूरी की पूरी सड़क उखड़ गयी। बड़े बड़े दरख्तों का तूफान ने जड़ से उखाड़ फेंका । दुकानों और घरों में पानी भर गया। बंगाल की खाड़ी से शुरू हुआ तू्फान बंगलादेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में मौत का कहर बन टूटा है।

यह नजारा पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता का है, यहां पर साइक्लोन अम्फान की कारण से पेड़ कार पर गिर गया

यह दृश्य अम्फान तूफान ने कोलकाता एयरपोर्ट पर भारी तबाही मचाई कि पूरा परिसर जलमग्न हो गया और कई विमान भी क्षतिग्रस्त हो गये
