कांग्रेस मप्र अध्यक्ष कोई महिला भी हो सकती है, निगम-मंडल में नियुक्तिया 15 दिनों में शुरू- दीपक बावरिया

भोपाल. मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को लेकर एक बार फिर से अटकलें तेज हो गई है। मप्र का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा इसको लेकर सियासी अटकलें लगाई जा रही है लेकिन कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कोई महिला भी हो सकती है वहीं दीपक बावरिया ने सिंधिया के सड़क पर उतरने के बयान का समर्थन भी किया है।
निगम-मंडल में नियुक्तियों का सिलसिला 15 दिनों में शुरू
लंबे समय से टल रहे पीसीसी अध्यक्ष के चयन के बारे में दीपक बावरिया ने स्पष्ट नहीं किया है। उन्होंने ये जरूर कहा है कि सबके साथ समन्वय बनाने वाला डायनामिक व्यक्ति होगा। यह कोई महिला भी हो सकती है वहीं दीपक बावरिया ने कहा कि निगम-मंडल में नियुक्तियों का सिलसिला 15 दिनों में शुरू हो जाएगा। नियुक्तियां क्राइटेरिया के आधार पर की जाएंगी। सीएम कमलनाथ के साथ चर्चा हो चुकी है। बावरिया ने तीसरे दिन दावेदारों से मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *