ड्रोन हमले में मारा अल कायदा का चीफ जवाहिरी
अफगानिस्तान (Afghanistan) . काबुल (Kabul) के आतंकी संगठन अल कायदा (Al Qaeda) के चीफ अयमान अल जवाहिरी का जान से मारने का दावा अमेरिका ने किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने स्वयं इस बात का ऐलान किया है कि 9/11 हमले की ओसामा बिल लादेन (Osama Bin Laden) के साथ मिलकर साजिश करने वाले अयमान अल जवाहिरी को एयर स्ट्राइक (Air Strike) में मार गिराया है।

गौरतलब है कि अयमान अल जवाहिरी की मौत के बाद अल कायदा चीफ का पद खाली हो गया है। इस दौरान सवाल यह है कि अल कायदा की कमान अब कौन संभालेगा? ऐसे में आतंकी सैफ अल आदिल (Saif al-Adel) के नाम की चर्चा अल कायदा के अगले चीफ के तौर पर तेज हो गयी है।
