एडीजी डीनिवास वर्मा ने पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च

ग्वालियर शनिवार की शाम सुधीर कुमार सक्सेना के निर्देश पर संपूर्ण मध्यप्रदेश में पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा जनसामान्य में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के उद्देष्य से पैदल पुलिस मार्च निकाला गया। शाम को महाराजबाड़ा क्षेत्र में पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के साथ पैदल मार्च किया गया। पैदल मार्च के दौरान एएसपी (मध्य/यातायात) अभिनव चौकसे,  गजेन्द्र सिंह वर्धमान, सीएसपी लष्कर मुनीश राजौरिया, सीएसपी इन्दरगंज विजय भदौरिया, डीएसपी यातायात नरेश बाबू अन्नोटिया, आरआई रंजीत सिंह के अलावा ग्वालियर पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण तथा पुलिस लाईन का बल भी सम्मलित हुआ।
एडीजीपी ग्वालियर जोन के साथ निकाले गये पैदल पुलिस मार्च का प्रारम्भ महाराजबाड़ा से हुआ इस दौरान एडीजीपी ग्वालियर जोन द्वारा दुकानदारों से भी चर्चा की गई और उन्हे यातायात अवरूद्ध न करने की समझाइस दी तथा दुकान पर आने वाले ग्राहकों के वाहन भी पार्किंग स्थलों पर ही पार्क कराने के लिये कहा गया। पैदल पुलिस मार्च सर्राफा बाजार होते हुए राममन्दिर पर पहुंचा, उसके बाद पाटनकर चौराहा, दौलतगंज होते हुए महाराजबाड़ा पर समाप्त हुआ। मार्च के दौरान एडीजीपी ग्वालियर जोन ने क्षेत्र की पुलिसिंग से संबंधित सामान्य समस्याओं की भी जानकारी प्राप्त की गई तथा दुकानदारों से अपना सामान रोड पर न रखने की भी अपील की गई। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने सभी लोगों से सामाजिक समरसता का पालन करते हुए आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग मनाएं जाने के लिये भी कहा गया। डीजीपी के निर्देष पर आयोजित पैदल पुलिस मार्च का मुख्य उद्देष्य लोगों से अधिक से अधिक जनसंपर्क तथा आमलोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुनना था। आज पैदल पुलिस मार्च ग्वालियर जिले के प्रत्येक थाने में किया जाकर अधिक से अधिक लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की सुन गया तथा आमजन से पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *