कॉलर पकड़ा दिग्विजय ने पुलिस अधिकारी का, सारंग बोले दिग्विजय को बनाये गुंडा कांग्रेस का अध्यक्ष
भोपाल. MP के चिकित्सा शिक्षामंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में विश्वास सारंग ने लिखा है कि दिग्विजय सिंह को गुण्डा कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष बनाये। आपका बता दें कि शुक्रवार को जिला पंचायत चुनाव के दौरान हुए एक घटनाक्रम में दिग्विजय सिंह ने एक पुलिस अधिकारी का कॉलर पकड़ लिया था। इसी को लेकर विश्वास सांरग ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर यह सलाह दी है।
क्या है मामला
विश्वास सारंग ने लिखा है कि कल जिला पंचायत चुनाव के दौरान हुए हंगामे की वजह से दिग्विजय सिंह को गुण्डा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के लिये कहा है। विश्वास सारंग ने कहा है कि कल का दिन मध्यप्रदेश के इतिहास में भाजपा के नाम रहा है। 51 जिला पंचायत सीटों में से 14 पर भाजपा को जीत मिली है। सारंग ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने लोकतंत्र की प्रक्रिया को शर्मसार करने का काम किया है। सारंग ने लिखा है कि कांग्रेस ने चुनाव के दौरान जमकर गुण्डागर्दी की और उसका नेतृत्व दिग्विजय सिंह ने किया। भोपाल के गुण्डों को इकट्ठा कर चुनाव रोकने का प्रयास किया गया। 2 दिन पूर्व सदस्यों को उठाया, मोहन जाट को राजस्थान में अपहरण कर लिया था। दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में जिला पंचायत के चुनाव रोकने के लिये गुण्डागर्दी की गयी। सैकड़ों की भीड़ को जमा कर कानून को हाथ में लेने का काम किया गया। सारंग ने लिखा है कि पुलिस अधिकारी उमेश तिवारी के साथ दिग्विजय सिंह ने झूमाझटकी और मारपीट की। इससे पहले भी जवानों के साथ गुण्डागर्दी करने की तस्वीर सामने आयी है।
गौरतलब है कि भोपाल जिला पंचायत के चुनाव के दौरान दिग्विजय सिंह और कांग्रेस कार्यकर्त्ता पुलिस कर्मियों के साथ भिड़ गये थे। दरअसल, कांग्रेस नेता जिला पंचायत कार्यालय में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस बीच दिग्विजय सिंह ने एक पुलिस अधिकारी का कॉलर पकड़ लिया था।
