फायटर प्लेन उड़ाने के लिये था पागलपन अद्वितीय में, 15 दिन पहले ही ड्यूटी पर लौटे थे मोहित राणा

एयरफोर्स में कमीशन मिलने के बाद अद्वितीय अपने माता-पिता के साथ।बाड़मेर. उत्तरलाई एयरबेस से मिग-21 उड़ान भरने के बाद चंद सेकेण्ड में ही क्रैष हो गया। इस घटना में इंडियन एयरफोस ने अपने 2 जांबाज पायलट विंग कमाण्डर मोहित राणा और फ्लाइट लेफ्निेट अद्वितीय बल को खो दिया। घटना गुरूवार की रात जिले के भीमड़ा गांव से 2 किमी दूर हुआ। दोनों अपनी बहादुरी दिखाते हुए फायटर प्लेन को आबादी से दूर ले गये और रेत के टीलों पर क्रैष लैंडिंग करायी। यह दोनों बचपन से एयरफोर्स के लिये जुनूनी थे और फायटर प्लेन हमेषा से इनका पैषन रहा। इनकी षहादात की खबर के बाद से इनके पैतृक गांवों में ष्षोक है और परिवारों में कोहराम मचा हैं। विंग कमाण्डर राणा हिमाचल प्रदेष के मंडी और फ्लाइट लेफ्टिनेंट अद्वितीय जम्मू के मेलू गांव के रहने वाले थे। इनकी यादें ही अब परिवार और गांववालों के साथ है।

अद्वितीय ने 22 साल में एयफोर्स जॉइन कर ली थी। एनडीए में सिलेक्शन के बाद कमीशन हासिल कर लिया था।
पूरे परिवार के साथ आये थे गांव
मोहित राणा का पैतृक घर और ननिहाल दोनों ही मंडी के बोहल गांव में है। वह 15 दिन पूर्व ही गांव आये थे। उन्होंने सेना से रिटायर्ड अपने पिता माता, पूणे से आये सास-ससुर, पत्नी और 3 साल की बेटी के साथ कुलगुरू बाबा कमलाहिया के दर्षन किये थे। राणा के बुआ के बेटे सुभाष चन्द्र ने बताया कि 15 दिन पहले ही वह गांव से राजस्थान बाड़मेर में ड्यूटी पर गये थे। उन्होंने बताया मोहित की 2 बहनें हैं जो मुंबई में सैटल है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद वह सभी रिष्तेदारों के साथ रवान हो चुकी है।
अद्वितीय बल की मां बोली मुझे अब नहीं जीना
अद्वितीय बल के घर भी कोहराम मचा है। बेटे के ष्षहीद होने के बाद से मां बेसुध है। वह बस यही कह रही है। -मेरा बच्चा चला गया मैंने नहीं जीना अद्वितीय के चाचा करण जीत ने बताया, अद्वितीय को बचपन से ही सेना में जाने का जज्बा था। पिता स्वर्ण कुमार स्वयं सेना में रह चुके हैं। मैं खुद भी सेना में हूं। हमें जब भी देखता यही कहता था कि चाचा मैंने आर्मी में जाना है। बचपन से उसका एक ही लक्ष्य था। फायटर प्लेन उड़ाना । वह पागल था, प्लेन के लिये उसमें अलग सा पागलपन हम देखते थें

विग कमांडर मोहित राणा

हिमाचल प्रदेश के मंडी के रहने वाले थे। दिसंबर 2005 में एयरफोर्स में शामिल हुए। अपनी स्क्वाड्रन के फ्लाइंग कमांडर थे।
खासियत: राणा को बेहद अनुभवी और कुशल पायलट माना जाता था। वे किसी भी तरह की विषम परिस्थिति में प्लेन को बेहद आसानी के साथ संभाल लेने में माहिर माने जाते थे।

फ्लाइट लेफ्टिनेंट अद्वितीय बल

परिवार सेना से जुड़ा है। 26 साल के अद्वितीय फ्लाइट लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात थे।
खासियत: 4 साल में ही एयरफोर्स में अपनी काबिलियत को साबित कर चुके थे। सीनियर अधिकारियों के भरोसेमंद फ्लाइट कमांडर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *