अमित शाह की मौजूदगी में 30 हजार किलो ड्रग्स जलाएगी NCB
चंडीगढ़. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को चंडीगढ़ का एक दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान ड्रग ट्रैफिकिंग और नेशनल सिक्योरिटी पर राष्ट्रीय सम्मेलन राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में गृह मंत्री के साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री और ड्रग्स एनफोर्समेंट एजेंसियां सभी एक मंच पर होंगी।
सम्मेलन देश को नशे के खतरे से मुक्त कराने के मोदी सरकार के अटूट संकल्प को दर्शाता है। वहीं शाह के सामने दिल्ली, चेन्नई, गुवाहाटी और कोलकाता में NCB की टीमें 30,000 किलो से ज्यादा ड्रग्स जलाएंगी।आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शाह के नेतृत्व में NCB ने स्वतंत्रता के 75 वर्ष पर 75,000 किलो ड्रग्स को नष्ट करने का संकल्प लिया है।
