हरिशंकरपुरम में हुई चोरियों का किया पर्दाफाष, एक चोर लाखों के माल सहित गिरफ्तार
सोने-चांदी ज्वेलरी चोरी की एक्टिवा करीब 3 लाख 50 हजार रूपये का सामान जब्त
ग्वालियर पकड़े गये संदिग्ध चोर ने पूछताछ के दौरान थाना झासीरोड क्षेत्र में प्रेमिला पेलेस अपार्टमेंट, हिलब्यू अपार्टमेंट में चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। जो कि क्रमशः शशीमोहन डिमरी पुत्र डिमरी निवासी एफ 203 प्रेमिला अपार्टमेंट हरिशंकरपुरम के घर से 10 जून को जब फरियादी जीतमनी अपने पूरे परिवार के साथ चित्रकूट यात्रा पर गये था, तथा सीमा गुप्ता पत्नी अनिल गुप्ता नि० हिलव्यू अपार्टमेंट से 12 जुलाई को जब वह अमरनाथ यात्रा पर गये थे उस समय चोरी की गई थी, जिसमें सीमा गुप्ता के भाई संदीप गुप्ता की ओर से एफआईआर दर्ज करायी गयी थी। पकड़े गये चोर द्वारा जयपुर राजस्थान में भी चोरी की वारदात किया जाना स्वीकार किया है। पकड़े गये शातिर नकबजन से शहर में हुई अन्य चोरी के अपराधों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है ।
चोर से बरामद सामान
आरोपी से एक सोने का हार, मंगलसूत्र, मांग टीका, एक जोडी कर्णफूल, एक जोड़ी टाप्स, चांदी के 4 सिक्के तथा सोने की 2 अंगूठी एक पेंडल व 2 जोड़ी पायल चांदी की बरामद की गई। आरोपी द्वारा नीडम रोड से एक एक्टिवा चोरी करना भी स्वीकार किया जिसे आरोपी के घर से बरामद किया गया। कुल बरामद मषरूका कीमती लगभग 3 लाख 50 हजार रूपये।
