भिंड के लहार गवर्मेंट कॉलेज में BA-B.Sc. के एग्जाम में गाइड रखकर नकल

ग्वालियर. ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी में इन दिनों BA और B.Sc की परीक्षा चल रही है। इसी दौरान भिंड जिले के लहार के सरकारी कॉलेज में सामूहिक नकल का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एग्जाम दे रहे स्टूडेंट्स गाइड और पर्चियां पास में रखकर नकल करते दिख रहे हैं। खास बात ये है कि ये पूरी धांधली एग्जामिनेशन हॉल में ड्यूटी पर तैनात टीचर की मौजूदगी में नकल हो रही है। वीडियो में कुछ परीक्षार्थी नकल की चिट से पेपर हल करते दिख रहे हैं, तो कुछ सीधे तौर पर नकल के लिए गाइड लिए बैठे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो BA की परीक्षा के दौरान का है। जिसकी वार्षिक परीक्षा सुबह की शिफ्ट में हो रही है। जबकि B.Sc. की परीक्षा दोपहर की पाली में हो रही है।

प्राचार्य बोले मैं छुट्टी पर हूं जानकारी में नहीं
लहार सरकारी कॉलेज के प्राचार्य कमलेश कपूर का कहना है कि परीक्षा शांतिपूर्वक चल रही है। जब उनसे नकल के वायरल वीडियो के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब था कि मैं छुट्टी पर हूं और बाहर हूं। मुझे वीडियो की जानकारी नहीं है, CS से बात कर इसे दिखवाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *