दिलीप सूर्यवंशी की पत्नी सीमा सूर्यवंशी सबसे अमीर महिला, कनिका टेकरीवाल का भी नाम

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल हुरून इंडिया  (Hurun India) ने 27 जुलाई को कोटक प्रायवेट बैंकिंग के साथ मिलकर वर्ष 2021 में देश की  (India Wealthy women 2021) सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट जारी की है। मध्यप्रदेश के लिये गौरव की बात यह है कि भोपाल की रहने वाली सीमा सूर्यवंशी  (Seema Suryavanshi)  और कनिका टेकरीवाल (Kanika Tekriwal) का नाम भी इस सूची में शामिल है। दोनों महिलायें कौन है और इनकी संपत्ति कितनी है?
कौन है सीमा सूर्यवंशी  (Seema Suryavanshi)
हुरून इंडिया की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में सीमा सूर्यवंशी को 67वीं रैक मिली है। सीमा सूर्यवंशी की कुल संपत्ति 580 करोड़ रूपये आंकी गयी है सीमा सूर्यवंशी दिलीप बिल्डकॉन के मालिक दिलीप सूर्यवंशी की पत्नी है और साथ ही वह दिलीप बिल्डकॉन कंपनी में निदेशक भी रह चुकी है। दिलीप बिल्डकॉन कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग के बिजनेस से जुड़ी और देशभर में यह कंपनी हाइवे, रेल प्रोजेक्ट, मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े ठेके लेती है। दिलीप सूर्यवंशी मध्यप्रदेश के सबसे अमीर व्यापारी है।
कनिका टेकरीवाल  (Kanika Tekriwal)
कनिका टेकरीवाल एयरलाइंस कंपनी जेटसेट गो  JetSetGo की फाउंडर सीईओ हैं। कनिका टेकरीवाल की कुल संपत्ति 420 करोड़ रूपये हैं और उन्हें देश की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में 85वीं रैक दी गयी है। कनिका टेकरीवाल ने पायलट बनने का सपना देखा था लेकिन आज वह स्वयं एक एयरलाइंस कंपनी की मालकिन है। मारवाडी परिवार से आने वाली कनिका टेकरीवाल ने अपने अकेले दम पर यह कंपनी शुरू की है। कनिका की कंपनी आज 28 एयरक्राफ्ट और 4 हेलीकॉप्टर रखती है।
कनिका टेकरीवाल अपने करियर के शुरूआती दिनों में ही कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से भी जूझ चुकी हैं लेकिन इससे उनका हौंसला टूटा नहीं और उन्होंने सभी मुसीबतों से पार पाकर अपनी कंपनी खड़ी की। कनिका टेकरीवाल ने पहले जेटसेटगो  JetSetGo नाम एक ऑनलाइन प्लेटफार्म की शुरूआत की थी। जहां हवाई यात्रियों के लिये बुकिंग शुरू की गयी है। प्लेन के लिये उन्होंने कुछ बड़ी एयरलाइंस के साथ अनुबंध किया लेकिन उनकी पहली फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी क्योंकि उन्हें पायलट समय पर नहीं मिल पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *