हरसी नहर-दबंगों ने रोका नहर का पानी निचले क्षेत्र के किसान धान रोपाई में हो रही परेशानी

ग्वालियर. हरसी बांध से निकली नहरों में पानी छोड़े 6 दिन हो गये हैं पर टेलपर्सन तक अभी तक पानी नहीं पहुंच पाया है। ऊपरी क्षेत्र के किसानों ने नेहरों के पैतों से छेड़छाड़ कर पानी को रोक लिया है। यही वजह है कि ऊपरी क्षेत्र के किसानों को पर्याप्त पानी मिल रहा है। निचले क्षेत्र के किसान पानी की आश लगाये बैठे हुए है। जल संसाधन को पर्याप्त मॉनीटरिंग करनी चाहिये।
क्या है मामला
हरसी बांध से 22 जुलाई को नहरों में पानी छोड़ा गया था। चीनौर क्षेत्र में आने वाले एराया और जुझारपुर मौजे के बीच निकली हरसी हाईलेवल की नहर के ऊपरी क्षेत्र के किसानों ने पानी का मार्ग कट्टे पत्थर लगाकर रोक दिया है। इससे ऊपरी क्षेत्र किसानों को तो पानी मिल पा रहा है। लेकिन निचले क्षेत्र का किसान पानी के लिये परेशान है। निचले क्षेत्र किसान धान की रोपाई के लिये परेशान हो रहा है । ऊपरी क्षेत्र किसान नहरों को छेड़छाड़ न करता तो अभी तक डबरा क्षेत्र की डी-15 और डी-17 नहरों से भी किसानों को भरपूर पानी मिल पाता। धान की रोपाई ने गति पकड़ ली है और इस बार धान का रकबा बढ़ने की उम्मीद की जा रही हैं ।

रोका नहर का पानी विवाद की स्थिति भी निर्मित कर सकता है

नहर के पानी को लेकर झगड़े आम बात हैं और इस समय प्रशासन को भी सख्ती के साथ इन पर नजर रखनी चाहिए। प्रशासन को देखना होगा कि पानी को लेकर कोई विवाद ना हो क्योंकि जुझारपुर और एराया मौजे में किसानों ने नहर में डाट लगाकर पानी रोक लिया है। ऊपरी क्षेत्र के किसानों की हरकत से निचले क्षेत्र में आने वाले लगभग 12 गांव लदवाया, खुर्द पार, पीपरीपुरा, बड़की सराय, कछौआ आदि के किसान परेशान हैं। किसानों का यह भी कहना है कि जब इस बात का विरोध करते हैं तो दबंग किसान हमारे साथ लड़ाई और झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। प्रशासन को चाहिए कि इस प्रकार के किसी भी विवाद की स्थिति ना बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *