स्वतंत्र देव सिंह ने यूपी के भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

लखनऊ. उत्तरप्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने यूपी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भेज दिया है। आपको बता दें कि प्रदेशाध्यक्ष का उनका कार्यकाल वैसे भी 16 जुलाई को समाप्त हो गया था। अब इस बात को लेकर चर्चा है कि उत्तरप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष कौन होगा। ऐसा माना जा रहा है कि इसकी घोषणा आने वाले 3 दिनों के अन्दर कर दी जायेगी।
स्वतंत्र देव सिंह फिलहाल योगी सरकार में जलशक्ति मंत्री है। इसके अलावा हाल ही में उनको विधान परिषद का नेता भी चुना गया है। विधान परिषद में उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की जगह ली है। स्वतंत्र देव सिंह 3 वर्ष तक भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रहे। उनको 19 जुलाई 2019 को यह पद सौंपा गया था। वह भाजपा क तीसरे प्रदेशाध्यक्ष रहें जिन्होंने 3 वर्ष कार्यकाल पूरा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *