PM मोदी ने बच्ची से पूछा कि मैं क्या काम करता हूं तो बच्ची बोली आप लोकसभा में नौकरी करते, बच्ची ने दिया मजेदार जवाब

नई दिल्ली. आज एक भारतीय जनता पार्टी के सांसद की 5 वर्षीय बेटी की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ की मुलाकात काफी वायरल हो रही है। मुलाकात के दौरान एक सवाल के जवाब पर पीएम मोदी स्वयं हंस पड़े। यह तो देखा ही गया है कि प्रधानमंत्री बच्चों से अधिक लगाव है। दरअसल, पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश के उज्जैन से सांसद अनिल फिरोजिया और उनके परिवार से संसद भवन में मुलाकात की।
फिरोजिया की 5 वर्षीय बेटी है जिनका नाम है अहाना, मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने 5 वर्षीय की अहाना से पूछा है कि क्या वह उन्हें पहचानती है? इस अहाना हामी भरी। 5 वर्षीय बच्ची ने कहा। हां आप मोदी है और टीवी पर प्रतिदिन आते हैं। इसके बाद पीएम ने अहाना से पूछा कि क्या उसे पता है कि वह क्या करते है? अहाना ने जवाब दिया हां, आप लौकसभा में नौकरी करते हैं।
बच्ची की मासूमियत पर सब फिदा
बच्ची के इस जवाब को सुनकर पीएम मोदी सहित वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। बच्ची ने जवाब इतनी मासूमियत से दिये कि कोई अपनी हंसी को रोक ही नहीं पाया। फिर पीएम ने अहाना को चॉकलेट दी।
पीएम ने सांसद को दी सलाह
आपको बता दें कि इस मुलाकात में अहाना के पिता को पीएम मोदी ने वनज कम करने के लिये सराहा और कहा कि अभी उन्हें और वनज कम करने की जरूरत है। आपको बता दें कि अनिल फिरोजिया को केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी भी वनज कम करने की सलाह दे चुके हैं। एक बार गड़करी ने कहा था कि उनके हर किलोग्राम वनज कम करने पर उनके क्षेत्रों को एक हजार करोड़ रूपये दिलवायेंगे। हालांकि फिरोजिया पिछले कुछ समय में 21 किलो वनज कम कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *