Neeraj Chopra – 39 साल से गोल्ड दूरी खत्म करेंगे, देश की निगाहें नीरज पर

World Athletics Championships 2022  यूजीन. वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फायनल में इस समय नीरज चोपड़ा पदक के लिये खेल रहे हैं। उनकी ग्रेनेडा के जेवलिन थ्रोअर पीटर्स एंडरसन से रोमांचक जंग हो सकती है। नीरज चोपड़ा ने भारत को ऑलम्पिक में गोल्ड मेडल दिला कर इतिहास रचा था। अब उनकी निगाहें फिर से गोल्ड मेडल की ओर लगी हुई हैं।
शुरूआत खराब प्रदर्शन से
न्ीरज चोपड़ा का पहला थ्रो फाउल साबित हुआ था। पहले प्रयास में वह फेल साबित हुए, चोपड़ा दूसरे राउण्ड में 82.39 मीटर दूर भाला फेंका। नीरज ने तीसरे राउण्ड में अपने प्रदर्शन को सुधारा है। उन्होंने 86.37 मीटर दूर भाला फेंका। लेकिन वह अभी भी चौथे स्थान पर बने हुए हैं।

39 साल का सूखा होगा खत्म

भारत ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 18 साल पहले कांस्य पदक जीता था । साल 2003 में दिग्गज एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज ने लॉन्ग जंप में भारत को कांस्य पदक दिलाया था । वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन पहली बार 1983 में किया गया था । तब से भारत इस टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल नहीं जीत पाया है । नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचते हुए क्वालिफायर इवेंट में पहले ही थ्रो में 88.39 मीटर स्कोर करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *