दतिया खनिज विभाग की कार्यवाही एक पनडुब्बी जलाकर नष्ट, 3 ट्रैक्टर -ट्रॉली जब्त

दतिया. जिले में अवैध उत्खनन परिवहन पर रोक के लिये कलेक्टर संजय कुमार के निर्देश में शनिवार को थाना सरसई क्षेत्र में खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही में मानसून अवधि में एनजीटी की रोक होने के बाद धमना घाट में रेत का अवैध उत्खनन करने पर एक पनडुब्बी को जलाकर नष्ट किया गया।
रेत से भरे ट्रैक्टर -ट्रॉली भी जब्त
साथी खनिज विभाग के द्वारा एक ट्रैक्टर -ट्रॉली को बड़ौनी तिराहे से अवैध रेत परिवहन में जप्त कर कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा अर्थ रखा गया हे। वहीं 2 ट्रैक्टर -ट्रॉली महिन्द्र पॉवर ट्रेक और महिन्द्रा डीआई को सरसई रोड़ से अवैध रेत परिवहन करते पाये जाने पर जप्ती की कार्यवाही कर थाना उनाव परिसर में रखा गया है। सभी प्रकरणों में मप्र गौण खनिज नियम के तहत अर्थदंड प्रस्तावित कर प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय भेजे गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *