BJP छोड़ कांग्रेस में आए MLA के ठिकानों पर छापे:जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर में एकसाथ IT की रेड

जबलपुर. तेंदूखेड़ा से कांग्रेस विधायक संजय शर्मा के घर, दफ्तर और गोदामों में सुबह 6 बजे से इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड चल रही है। विधायक के नरसिंहपुर, कटनी, तेंदूखेड़ा के ठिकानों पर भी एक साथ छापा पड़ा है। टीम को आयकर चोरी की शिकायत मिली थी। ऐसी जानकारी है कि इससे जुड़े दस्तावेज भी टीम के हाथ भी लगे हैं। करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी का खुलासा हो सकता है। 2018 विधानसभा चुनाव से पहले संजय BJP छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

संजय शर्मा के तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी में शराब और रेत से जुड़े कारोबार हैं। कुछ दिन पहले ही उन्हें जबलपुर की रेत खदानों का ठेका मिला है। सुबह 4 से 5 गाड़ियों में आयकर विभाग की टीम विधायक के तेंदूखेड़ा स्थित घर पहुंची। नरसिंहपुर, जबलपुर और कटनी में टीम सुबह 6 बजे पहुंच गई। टीम दस्तावेज खंगालने में जुटी है।

संजय शर्मा कद्दावर विधायक के रूप में जाने जाते हैं। ऐसे में कांग्रेस महकमे में भी हलचल मच गई है। टीम में जबलपुर के साथ ही इंदौर और ग्वालियर के आयकर अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हैं। जबलपुर स्थित हवाबाग कॉलोनी में भी संजय शर्मा का बंगला है। इसमें ताला लगा हुआ है। टीम इसे भी खुलवा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *