GWALIOR जिला पंचायत की तस्वीर आज होगी साफ, मतगणना शुरू, दोपहर बाद आने लगेंगे परिणाम

ग्वालियर. ग्वालियर में गांव की सरकार बनने की तस्वीर गुरुवार को साफ हो जाएगी। ग्वालियर जिला पंचायत, मुरार जनपद, घाटीगांव जनपद के लिए मतगणना का कार्य पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुरू हो गया है। मतगणना और सारणीकरण का काम अलग-अलग वार्ड-जनपद व पंचायत की टेबल पर शुरू हो चुका है। ग्वालियर जिला पंचायत के 13 वार्ड के सदस्यों को मिले वोट का सारणीकरण गुरुवार को पूरा हो जाएगा, लेकिन सदस्यों की जीत की औपचारिक घोषणा शुक्रवार (15 जुलाई) को होगी। पर शाम होते-होते जिला पंचायत ग्वालियर की तस्वीर पूरी तरफ साफ हो जाएगी। हालांकि प्रारंभिक मतगणना के आधार पर जिला पंचायत में भाजपा का बोर्ड बनना लगभग तय है। कुल 13 वार्ड हैं और अध्यक्ष बनाने 7 सदस्यों का समर्थन चाहिए, जबकि अभी तक भाजपा समर्थित 8 सदस्य जीत की ओर अग्रसर हैं। अभी सारणीकरण और मतगणना जारी है

ग्वालियर यह रहने वाली है स्थिति
ग्वालियर जिला पंचायत के 13 वार्ड के लिए मतदान के बाद मौके पर ही मतों की गणना के बाद लगभग तस्वीर साफ हो चुकी है। कौन जीता और कौन हारा यह रिजल्ट गुरुवार-शुक्रवार को रात तक आ जाएंगे, लेकिन मतगणना के आधार पर जिला पंचायत की तस्वीर साफ हो गई है। ग्वालियर जिला पंचायत भाजपा के पाले में जाती दिख रही है। 13 वार्ड में बढ़त लेने वाले सदस्यों में से 8 भाजपा, 4 कांग्रेस समर्थित हैं, जबकि एक निर्दलीय है। जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट SC महिला है। ऐसे में वार्ड-3, 7 व 9 में SC महिला जीती हैं। इन्हीं में से कोई अध्यक्ष होंगी, लेकिन सबसे ज्यादा संभावना वार्ड-7 की प्रत्याशी की हैं। यह गृहमंत्री की खास मानी जाती है वहीं वार्ड-3 की प्रत्याशी राज्यमंत्री भारत सिंह की खास हैं। ऐसे मंे यह दो मंत्रियों में अध्यक्ष के लिए सीधा मुकाबला भी देखने को मिल सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *