कांग्रेस के पास नेता नहीं और भाजपा में कार्यकर्त्ताओं की लंबी कतार है-नरोत्तम मिश्रा

ग्वालियर. जिस पार्टी की राष्ट्रीय नेता तेलंगाना को तेल लगाना और नर्मदा को नर मादा कहती हो वह देश की भावनाओं को क्या समझेगी और पुत्रमोह में पूरी पार्टी को तबाह कर दिया हो। जहां तक कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी नगर निगम परिषद में पार्षद रहीं लेकिन उन्हें कभी क्षेत्रीय समस्यायें को उठाते हुए कभी नहीं देखा तो वह महापौर के रूप में शहर को कैसे समस्या रहित बनायेगी। अभी उनके कब्जे में जीवायएमसी है तो कोई दूसरा जीवायएससी मिलते जाये तो उस पर कब्जा कर लेंगे। जहां तक हमारे महापौर पद के प्रत्याशी सुमन शर्मा को सेवा का मौका दीजिये, तो शहर की तस्वीर बदल जायेगी। यह उद्गार जवाहर कॉलोनी में भाजपा की महापौर पद की प्रत्याशी सुमन शर्मा के संमर्थन में आयोजित सभा को प्रदेश गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, सांसद विवेक शेजवलकर, सीनियर एडवोकेट आरडी जैन, ग्रामीण जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा और कार्यक्रम की संयोजक गायत्री रघुवंशी आदि मंचासीन थे।
भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्यकर्त्ता पदासीन होता
प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने संबोधित करते हुए कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर गांधी परिवार का सदस्य ही पदासीन होता है जबकि भाजपा में कार्यकर्त्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है। इनके पास कोई नेता नहीं है जबकि हमारे पास नेताओं की लम्बी कतार है।
आप मुझे मौका दीजिये
भाजपा की महापौर पद की प्रत्याशी सुमन शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्वालियर ने पिछले वर्षो की काफी तरक्की की है। आगे आने वाले समय में शहर विकास के मामले में दोगुनी रफ्तार से दौडेगा। इसलिये आप मुझे कमल का बटन दबाकर कमल के फूल को जिताइये।

क्षेत्रीय समस्याओं को उठाया है
भाजपा की पार्षद प्रत्याशी नीलिमा शिंदे ने संबोधित करते हुए कहा कि मैंने पूरी ताकत के साथ क्षेत्रीय समस्याओं को उठाया है और उनका समाधान किया गया है। आगे आप मेरे हाथ मजबूत कीजिये मैं अब भी पूरी ताकत के साथ समस्याओं के निराकरण लडूंगी।
कार्यक्रम का संचालन हाईकोर्ट बार एसोसियेशन के सचिव दिलीप अवस्थी और आभार हाईकोर्ट बार एसोसियेशन के उपाध्यक्ष मनोज दिबोलिया ने किया है। इस मौके पर अमित त्रिपाटी, आशीष भदौरिया और अनूप शिवहरे मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *