ग्वालियर में ‘अग्निपथ’ उपद्रव मामले में ट्रेनर मनोज फौजी गिरफ्तार

ग्वालियर. ग्वालियर में 16 जून को अग्निपथ योजना के विरोध में हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने फिजिकल ट्रेनर मनोज फौजी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को फौजी के खिलाफ सेना की तैयारी कर रहे युवाओं को भड़काने के सबूत मिले हैं। पुलिस अफसर ऋषिकेश मीणा ने बताया, मनोज पूर्व सैनिक है। 16 जून को जब गोले का मंदिर और बिरला नगर रेलवे स्टेशन पर उपद्रव हुआ, उस दौरान भी मनोज की मौजूदगी के सबूत CCTV में मिले हैं। गोले के मंदिर पर उसने भड़काऊ बयान दिए थे। इसके बाद ही यहां उपद्रव हुआ था। मनोज फौजी के खिलाफ FIR की गई थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *