ग्वालियर में गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या, एक लड़की से बातचीत के मैसेज पकड़े तो प्रेमी ने हत्या कर फांसी पर लटकाया

ग्वालियर. बॉयफ्रेंड के मोबाइल पर एक अन्य लड़की से उसकी अश्लील चैटिंग पकड़ने पर नर्सिंग छात्रा ने जमकर हंगामा किया। दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की गुस्से में गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह घबरा गया तो उसे फंदे पर लटकाकर हत्या को फांसी लगाकर खुदकुशी का रूप देना चाहा, लेकिन सफल नहीं हो सका है। घटना कुम्हारपुरा थाटीपुर कुबेर आश्रम के पीछे की है। रात 1 बजे जब पुलिस को घटना स्थल संदिग्ध नजर आया। तत्काल फोरेंसिक एक्सपर्ट को कॉल किया गया। एक्सपर्ट ने भी स्पॉट को खुदकुशी का न बताते हुए मर्डर का बताया। मृतका के बॉयफ्रेंड को अफसरों ने थाने ले जाकर पुलिसिया अंदाज में पूछताछ की तो उसने हत्या करन कुबूल कर लिया है।

यह है पूरा मामला
थाटीपुर पुलिस को सूचना मिली थी कुम्हारपुरा कुबेर आश्रम के पीछे एक उत्तर प्रदेश इटावा निवासी सोनम पुत्री भोला शंकर यादव ने बॉयफ्रेंड संजीव शर्मा के फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की तो युवती के चेहरे पर चोट के निशान व कमरा अस्तव्यस्त पड़ा था। संदेह होने पर पूछताछ की तो संजीव बार-बार अपने बयान बदल रहा था। प्रारंभिक पड़ताल में ही मामला खुदकुशी का कम हत्या का ज्यादा लग रहा था। स्पॉट पर पहुंचे IPS ऋषिकेश मीणा ने तत्काल फोरेंसिक एक्सपर्ट सीनियर साइंटिस्ट अखिलेश भार्गव को बुला लिया। जब फोरेंसिक एक्सपर्ट ने अपनी राय में हत्या होने का इशारा किया।

खुद को बताया डॉक्टर, कुबूली हत्या
पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक के बॉयफ्रेंड को थाने लाकर पूछताछ की तो संजीव से बार-बार अपने बयानों में कुछ नया बताया। हर बार कहानी थोड़ी बदल देता। वह अपने ही कहानी में फंस गया और बताया कि उसने ही सोनम की हत्या कर लाश को फांसी के फंदे पर टांगा था। इसके बाद पुलिस ने उससे विस्तार में पूरी कहानी पूछी तो वह बताता चला गया। संजीव ने पुलिस को बताया कि वह डॉक्टर है और साझेदारी में रूद्राक्ष हॉस्पिटल का संचालन करता है। वहीं ट्रेनिंग करने वाली नर्सिंग छात्रा सोनम से उसकी दोस्ती हुई और दोनों एक दूसरे को चाहने लगे थे। जब पुलिस ने उससे पूछा कि जब प्यार करता था तो उसकी हत्या क्योंकि तो आरोपी ने खुलासा किया था कि सोनम उसके घर पर ही रहने आ गई थी। शुक्रवार रात को सोनम ने उसके मोबाइल में एक अन्य लड़की से आपत्तिजनक बातचीत के मैसेज देख लिए थे। जिस पर उसने हंगामा करते हुए झगड़ा किया। दोनों में काफी झगड़ा हुआ और गुस्से में उसने उसका गला दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह घबरा गया था तो बाहर घूमने चला गया। करीब 2 घंटे बाद लौटा तो उसने फांसी पर उसके शव को लटकाकर खुदकुशी का रूप देना चाहा, लेकिन पकड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *