आयुष्मान में फर्जीवाड़ा करने वाले 18 अस्पतालों पर होगी कार्यवाही, जनरल वार्ड में भर्ती और दिखा रहे ICU में, संबंद्धता होगी खत्म

भोपाल. आयुष्मान योजना में इम्पैनल प्रायवेट हॉस्पिटल्स में चल रहे फर्जीवाडे को पकड़ने के लिये स्टेट हेल्थ एजेंसी की अलग-अलग 20 टीमों ने भोपाल के लगभग 47 निजी अस्पतालों पर छापामार कार्यवाही की थी। मंगलवार की देर रात तक चली कार्यवाही के बीच SHA  द्वारा बनायी गयी डॉक्टरों की टीमों ने लगभग 18 अस्पतालों में फर्जीवाड़ा पकड़ा है। अभी इन अस्पतालों की आयुष्मान योजना से संबद्धता खत्म करने, पैसे की रिकबरी और पंजीयन खत्म करने जैसी कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी।
18 अस्पतालों पर होगी कार्यवाही
आयुष्मान भारत निरायम मप्र के CEO  अनुराग चौधरी ने बताया कि 47 के निरीक्षण में 18 अस्पतालों में कई बड़ी गड़बडि़या पायी गयी है। इन अस्पतालों के जांच प्रतिवेदन के आधार पर कार्यवाही की जा रही है और भी अस्पतालों के निरीखण का काम लगातार जारी रहेगा। मध्यप्रदेश भर में ऐसी जांच कराई जा रही है।

अस्पताल का नाम प्रस्तावित कार्रवाई
लोटस हॉस्पिटल जनरल मेडिसिन स्पेलिटी सस्पेंड करके पेनाल्टी लगाई जाएगी
नवजीवन अस्पताल संबद्धता खत्म की जाएगी
अनंतश्री अस्पताल संबद्धता खत्म की जाएगी
अपेक्स हॉस्पिटल संबद्धता खत्म की जाएगी
आयुष्मान भारत अस्पताल संबद्धता खत्म की जाएगी
गुरू आशीष हॉस्पिटल संबद्धता खत्म की जाएगी
पीबीजीएम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर संबद्धता खत्म की जाएगी
आयुष्मान अस्पताल संबद्धता खत्म की जाएगी
RR अस्पताल जनरल मेडिसिन स्पेलिटी सस्पेंड करके पेनाल्टी लगाई जाएगी
नवोदय केंसर अस्पताल जनरल मेडिसिन स्पेलिटी सस्पेंड करके पेनाल्टी लगाई जाएगी
नवोदय हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर जनरल मेडिसिन स्पेलिटी सस्पेंड करके पेनाल्टी लगाई जाएगी
भोपाल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल संबद्धता खत्म की जाएगी
राजदीप अस्पताल संबद्धता खत्म की जाएगी
किसनानी अस्पताल संबद्धता खत्म की जाएगी
सर्वोत्तम अस्पताल जनरल मेडिसिन स्पेलिटी सस्पेंड करके पेनाल्टी लगाई जाएगी
आधार हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिटी यूनिट संबद्धता खत्म की जाएगी
VCH हॉस्पिटल संबद्धता खत्म की जाएगी
जीवन श्री अस्पताल इम्पैनलमेंट खत्म होगा

ऐसी गड़बडियां मिलीं

मरीजों को जनरल वार्ड के बजाय ICU या HDU में दर्ज करना, चिकित्सा पैकेज का दुरुपयोग।

बिना लक्षण वाले मरीज भर्ती, लंबे समय तक रहना, जनरल वार्ड की जगह आईसीयू या एचडीयू बुक करना। गलत पैकेज का सिलेक्शन करना। मेडिकल पैकेज से सर्जरी करना।

आयुष्मान कार्डधारी मरीजों की जेब से पैसा वसूलना।

कई प्रकार के एक्स्ट्रा चार्ज के नाम पर मरीजों से पैसे वसूलने की शिकायतें मरीजों के परिजनों ने बताई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *