सुरंग के जरिये आतंकियों की घुसपैठ पर लगेगा अंकुश, सेना के पास होगा यह एडवांस सिस्टम

सीमा से. पाकिस्तान से सटे अंर्तराष्ट्रीय सीमा के माध्यम आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने के लिये केन्द्र सरकार कमर कस चुकी है। आतंकियों की हर कोशिश को नाकाम करने के लिये केन्द्र सरकार ने मॉडर्न टेक्नोलॉजी के उपयोग का फैसला किया है। जिसमें यूएवी, एंटी ड्रोन टेक्नोलॉजी के साथ-साथ जमीन के नीचे बने टनल की खोज के लिये टनल डिटेक्शन सिस्टम का सहारा लेने का फैसला लिया गया है।
घुसपैठ के लिये टनल का उपयोग
देखा जाये तो पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान से सटे जम्मू और पंजाब की सीमा में आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिये सीमा पार आतंकियों के मास्टरमाइड टनल का उपयोग कर रहे हैं। गुरूवार के दिन दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों के साथ एक बड़ी बैठक में पाकिस्तान से सटे सीमा से घुसपेठ रोकने के साथ-साथ ड्रग ट्रैफिंकिंग पर लगाम लगाने के लिये आधुनिक तकनीक का उपयोग पर बैठक की गयी। इस बैठक का मकसद दुनियाभर में मौजूद टनल डिटेक्शन सिस्टम की मौजूदा स्थिति और इससे संबंधित बेस्ट टेक्नोलॉजी के उपयोग पर चर्चा की गयी।
देखा जाये तो पिछले कुछ दिनों में जम्मू से सटे पाकिस्तानी सीमा पर ऐसी कई टनल बीएसएफ बरामद कर चुकी है। जिसका उपयोग आतंकियों ने घुसपैठ के लिये किया था। यही नहीं इन टनल की पहचान करना बेहद मुश्किल होता है क्योंकि अभी तक देश के पास ऐसी कोई प्रभावी तकनीकी मौजूद नहीं है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि किस तरह टनल मौजूद है और ऐसे में सरकार इस कोशिश में है कि दुनिया के जिन देशों के पास इसकी तकनीकी मौजूद है उन से खरीद कर देश की सीमाओं पर इसे लगाया जाये।
पाकिस्तान से लगी सीमा पर एंटी ड्रोन सिस्टम लगाने पर विचार
यही नहीं सीमा पार बैठे आतंकियों के आका लगातार ड्रोन के जरिये भी देश के इलाकों में हथियारों के साथ-साथ ड्रग की सप्लाई कर रहे है और ऐसे में एंटी ड्रोन सिस्टम को भी सीमा पर बड़ी संख्या में लगाने पर विचार किया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के साथ हुई बैठक में केन्द्र सरकार इससे जुड़े अहम सुझाव को एकत्र कर जल्द ही ऐसी तकनीकी खरीदने पर हरी झंडी देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *