माया सिंह, सुमन शर्मा और समीक्षा महापौर की दावेदार, हालात सुमन के साथ, समीक्षा का नाम महापौर के लिये उछला
ग्वालियर. भाजपा के महापौर प्रत्याशी को लेकर रस्साकस्सी का दौर जारी है। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेन्द्रसिंह तोमर के खेमे में आमने-सामने के साथ ही वर्चस्व की लड़ाई है। महापौर प्रत्याशी किस खेमे का होगा इससे वर्ष 2023 में होने वाले आम चुनाव का भी रूख तय होगा।
फिलहाल भाजपा से पूर्वमंत्री मायासिंह, वरिष्ठ नेत्री सुमन यशवीर शर्मा का नाम चल रहा है। लेकिन पिछले 24 घंटे में तेजी से पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता का नाम भी सूची जुड़ गया है। पिछले महापौर कार्यकाल में समीक्षा गुप्ता अपने पति की मर्जी निगम के निर्माण कार्यो में फैसला लिया करती थी। रविवार की रात भोपाल से ग्वालियर पहुंचे। केन्द्रीय मंत्री के साथ पूर्व महापौर भी उसी ट्रेन में दिर्खा दी। इसके बाद उनके नाम को और बल मिला है। तेजी से यह नाम ऊपर आया है।
भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी को लेकर चल रही, जोर अजमाइश के बीच जिला, प्रदेश और केन्द्रीय स्तर पर कोर कमेटी बैठक हो चुकी है। इसके बाद रविवार की रात को शताब्दी एक्सप्रेस से केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी ग्वालियर पहुंचे। शताब्दी एक्सप्रेस से ही पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता भी भोपाल से ग्वालियर पहुंची है। पिछले 24 घंटे में तेजी महापौर प्रत्याशी केलिये समीसक्षा का नाम चला और ऊपर भी आया है। केन्द्रीय मंत्री तोमर के साथ -साथ उनका भोपाल से ग्वालियर लौटना बहुत कुछ बता रहा है। पत्रकारों के उन तक पहुंचने से पहले ही समीक्षा गुप्ता तत्काल स्टेशन से दूसरे रास्ते से बाहर हो गयी। जबकि केन्द्रीय मंत्री तोमर ने इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कोर कमेटी की बैठकें हो गयी है और नाम भी फायनल हो गया है। एक दो दिन में आपके सामने महापौर प्रत्याशी का नाम आ जायेगा। पूरी बीजेपी एक जुट होकर चुनाव लड़ेगी और कहीं किसी में कोई मतभेद नहीं है, वैसे तो हम सब एक साथ हैं।
सुमन यशवीर शर्मा
59 वर्षीय सुमन यशवीर शर्मा, बीए ऑनर ऑफ किलॉसफी में टॉपर रही है और एमए हिस्ट्री से किया है। भारतीय जनता पार्टी जिले में मंत्री रही है। केआरजी कॉलेज जनभागीदारी अध्यक्ष रहते हुए 6 वर्ष तक काफी सराहनीय कार्य किया है। महिला कार्यसमिति में रही हैं। प्रदेश महिला मोर्चे में प्रदेश महामंत्री रहीं है। फिल्म सेंसर बोर्ड की कार्य सदस्य हैं। अभी वर्तमान मंे कार्यसमिति सदस्य है। बॉलीबॉल खिलाड़ी रह चुकी है। संगठन की ओर से उनका नाम चला है और काफी दमदार नेता होने के साथ उनका नाम किसी नेता नहीं जोड़ा जा सकता है। साफ सुथरी छवि और किसी भी मामले में विवादित नहीं है।
माया सिंह
सिंधिया घराने से ताल्लुक रखती है, यह केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता माधवराव सिंधिया की मामी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उनको मामी कहते है और इसके साथ ही जीवाजी विश्वव्द्यिालय से उन्होंने पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री ली है। मायासिंह को एथलेटिक्स और बास्केबॉल में गहरी दिलचस्पी है। वह 2 वर्ष तक शिक्षिका भी रही है। 1980 में भाजपा में शामिल होकर उन्होंने अपना राजनीतिक कैरियर शुरू किया। भाजपा में अलग-अलग पदों पर कार्यरत रही है। मध्यप्रदेश राज्य महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा की अखिल भारतीय महामंत्री तथा मप्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष रहीं। 1984 में यह ग्वालियर नगरनिगम में उपमहापौर और काउंसर चुनी गयी, वर्ष 2013 में विधायक बनी और प्रदेश रसरकार में मंत्री रहीं।
समीक्षा गुप्ता
समीक्षा गुप्ता केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर की खास मानी जाती है इससे पहले समीक्षा गुप्ता के महापौर टिकट की पहल तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा ने दिया था, महापौर चुनी गयी थी इस समय वह महापौर के मजबूत दावेदार है वैसे तो यह सीट सामान्य महिला वर्ग के लिये है। व्यवसायिक व राजनैतिक परिवार से ताल्लुक रखती है। वह स्नातम है और लगातार समाज सेवा के क्षेत्र से जुडी हुई है। अपने महापौर कार्यकाल के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य किये है। शहर में सड़क और थीम रोड का विकास उनके कार्यकाल के दौरान हुआ था, बीच में विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने की वजह से उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी, पर अभी एक वर्ष पहले वापिस भाजपा में आ गयी है। रविवार को केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के साथ ही भोपाल से श्ताब्दी एक्सप्रेस से वापिस लौटी थी।
