चैकिंग में स्विफ्ट कार से 24 पेटी शराब की जप्त
ग्वालियर। एक व्यक्ति स्विफ्ट कार में अवैध शराब भरकर बेरजा से ग्वालियर की ओर आ रहा है। एसएसपह द्वारा एएसपी (शहर-पूर्व/अपराध) राजेश डण्डोतिया को थाना बिजौली पुलिस बल की टीम अवैध शराब का परिवहन करने वाले तस्कर के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
एसडीओपी बेहट मुनीष राजौरिया 13 जून को थाना प्रभारी बिजौली एसआई साधना कुशवाह ने थाना बिजौली पुलिस बल की टीम ने बताये स्थान बेरजा रोड़ पर बैरीगेट लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग प्रारंभ कर दी। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को बेरजा की ओर से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार आती दिखी। पुलिस चैकिंग को देखकर कार चालक द्वारा अपनी कार को वापस लेकर बेरजा की ओर गाड़ी भगा दी। पुलिस टीम द्वारा उक्त कार का पीछा करने पर वाहन चालक उक्त कार को चितोरा रोड़ स्थित मोहरमनसिंह के पुरा गांव के पास छोड़कर फरार हो गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़ी गई कार की तलाषी लेने पर कार की पिछली सीट पर से 14 पेटी देषी शराब तथा कार की डिग्गी से 10 पेटी देषी शराब कुल 24 पेटी अवैध देषी शराब कीमती 1 लाख 20 हजार रूपये की जप्त की गई। थाना बिजौली पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
