राजधानी में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक सीनियर नेता, विधायक और मंत्रियों के बीच रायशुमारी, आज हो सकती जारी सूची
भोपाल. भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की मीटिंग सोमवार की शाम को जिला कार्यालय में हुई। इसमें पार्टी के सीनियर नेता, मंत्री और विधायकों के बीच रायशुमारी की गयी। पूर्व सांसद, पूर्व विधायक भी मीटिंग में मौजूद है। दावेदारों के नामों पर लगभग 2 घंटे मंथन किया गया। उधर, बैठक के दौरान दावेदारों की बेचैनी बढ़ी हुई रहीं। मंगलवार को पार्षदों की सूची जारी हो सकती है।
रायशुमारी में शामिल सीनियर नेता
बैठक अग्रसेन चौराहा स्थित जिला कार्यालय में हुई। पूर्वमंत्री उमाशंकर गुप्ता, पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, प्रदेश महामंत्री भगवान सबनानी, चिकित्सा शिक्षामंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर, पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह, जिला प्रभारी महेन्द्र सिंह यादव, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, जिला महामंत्री रविन्द्र यति, जगदीश यादव और किशन सूर्यवंशी, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान दावेदारों के नामों पर चर्चा की गयी। सीनियरों की सहमति के बाद फायनल सूची घोषित होगी।
जनता की बीच अच्छी पैठ भी पैमाना और यही है क्राइटेरिया
भारतीय जनता पार्टी के क्राइटेरिया में दावेदार की जनता के बीच अच्छी पेंठ भी शामिल है। राजधानी भोपाल में टिकट बांटने से पहले हर पैमाना प्रत्याशी आलोक शर्मा नगरनिगम के चुनाव में भाजपा के 85 में से 55 पार्षद जीते थे। वहीं, महापौर की कुर्सी पर भी भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा काबिज हुए थें अब की महापौर से साथ अधिक से अधिक पार्षद जीतने पर फोकस है। पार्टी के स्थानीय सीनियर नेताओं के साथ प्रदेश पदाधिकारी भी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। बैठक में सभी बिन्दुओं पर विचार किया गया।
