ग्वालियर नगर निगम के ऑफिशियल वॉटसएप ग्रुप पर असिस्टेंट इंजीनियर ने पोर्न VIDEO अपलोड किया
ग्वालियर. नगर निगम के ऑफिशियल वॉटसएप ग्रुप पर पीएचई के असिस्टेंट इंजीनियर ने पोर्न VIDEO अपलोड कर दिया। चार मिनट के इस सुहागरात के VIDEO ने अफसरों को उफ् कहने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद पूरे नगर निगम में काम धंधा छोड़कर इंजीनियर के भेजे VIDEO की ही चर्चा होने लगी। यह VIDEO कई और ग्रुप में वायरल होने लगा। जिस ग्रुप में यह इंजीनियर ने डाला था वहां नगर निगम आयुक्त सिर्फ आदेश-निर्देश जारी करते हैं।इंजीनियर की इस हरकत पर आयुक्त किशोर कान्याल काफी नाराज हुए हैं। उन्होंने असिस्टेंट इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है क्यों न आपको सस्पेंड कर दिया जाए। तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। असिस्टेंट इंजीनियर ने अब लोगों से कहते हुए फिर रहे हैं कि वह गलती से सेंड हो गया। पर फिलहाल उनके सिर पर नोटिस की तलवार लटकी है।
यह है पूरा मामला
नगर निगम ग्वालियर में अफसरों के काम काज से लेकर सफाई कर्मचारियों पर निगरानी के लिए कई ऑफिशियल ग्रुप हैं। इनमें से एक ग्रुप में सभी इंजीनियर, विभाग प्रमुख जुड़े हुए हैं। इस ग्रुप को खुद निगमायुक्त किशोर कान्याल संचालित करते हैं। इसमें अफसरों के लिए आदेश निर्देश जारी किए जाते हैं। इसी ग्रुप में नगर निगम के पीएचई विभाग के सहायक यंत्री डीके गुप्ता भी जुड़े हुए हैं। उनकी उम्र लगभग 59 साल है। निगम के ऑफिशियल वॉटसएप ग्रुप पर उन्होंने शाम के समय एक चार मिनट का VIDEO अपलोड कर दिया। इंजीनियर के मोबाइल से आए VIDEO ने ग्रुप पर ऐसी हलचल पैदा कर दी कि हंगामा खड़ा हो गया। यह पोर्न VIDEO था इसमें एक सुहागरात का सीन दिखाया गया था। इंजीनियर तो VIDEO डालकर भूल गए, लेकिन निगम में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कुछ ही देर में यह निगम आयुक्त के पास भी पहुंच गया। ग्रुप में इस तरह का VIDEO देखकर वह काफी नाराज हुए हैं।
