कांग्रेस के मार्च पर पुलिस ने लगाया ब्रेक, पार्टी ने की थी ED दफ्तर को घेरने की तैयारी

नई दिल्ली. नेशनल हेराल्ड अखबार-एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहुल गांधी को सोमवार को ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होना है जिसके विरोध में कांग्रेस नेताओं द्वारा बड़े पैमाने पर एकजुटता मार्च का ऐलान किया गया था। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के इस मार्च पर रोक लगा दी है।

ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने 13 जून को देश की राजधानी में एकजुटता के एक बड़े प्रदर्शन की योजना तैयार की थी। कांग्रेस सभी भारतीय राज्यों में ईडी कार्यस्थलों के सामने सत्याग्रह करने की भी योजना बना रही थी। सभी सांसद और सीडब्ल्यूसी के सदस्य अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ दिल्ली में ईडी कार्यालय तक मार्च करने की योजना थी। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को मार्च निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी मुख्यालय 24 अकबर रोड़ से एपीजे अब्दुल कलाम रोड़ पर ईडी कार्यालय तक इस मार्च को निकालने की योजना थी। कांग्रेस ने फैसला किया था कि उसके सभी शीर्ष नेता और सांसद नई दिल्ली में ईडी के मुख्यालय की तरफ विरोध मार्च निकालेंगे और केंद्र सरकार द्वारा एजेंसी के दुरूपयोग के खिलाफ सत्याग्रह करेंगे।

दिल्ली पुलिस ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए राजधानी में किसी भी तरह से प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने तमाम डिस्ट्रिक्ट की पुलिस को अलर्ट रहने के लिए भी कहा है। जिसके तहत नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट पुलिस स्टाफ की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है। नई दिल्ली जाने वाले तमाम रास्तों पर पर पुलिस बैरिकेड लगाए जाएंगे। बैरिकेड पर पुलिस चेकिंग के बाद ही वाहनों को आगे जाने देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *