BJP ने नगर परिषद चुनाव प्रभारियों की लिस्ट जारी की, महापौर कैंडिडेट्स पर किटकिट, CM दिल्ली रवाना

भोपाल. BJP ने नगर निकाय चुनाव 2022 के लिए नगर परिषद चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। इसकी घोषणा पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने की। इससे पहले बंद कमरे में प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ पार्टी ऑफिस में बैठक की। दिल्ली जाने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इसमें शामिल हुए। मुख्यमंत्री दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ चर्चा करेंगे। नगरीय निकाय चुनाव में टिकट बांटने को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यह व्यक्ति आधारित पार्टी नहीं है। हमें 5 साल सेवा करने वाला व्यक्ति चाहिए। कांग्रेस में तो एक व्यक्ति ने टिकट बांट दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *