सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, दो जवानों को मारने वाला लश्कर का कुख्यात आतंकी आदिल पारे ढेर

जम्मू कश्मीर. रविवार सुबह तीन आतंकियों को ढेर करने के बाद रविवार शाम भारतीय सुरक्षाबलों ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर जिले के पलपोरा संगम में देर शाम हुए एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के कुख्यात आतंकी आदिल पारे को मार गिराया। आदिल पारे जम्मू कश्मीर के दो पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल था। कार्रवाई की जानकारी देते हुए जम्मू कश्मीर पुलिस ने महानिरीक्षक विजय कुमार के बयान के हवाले से बताया कि गंदरबल के लश्कर के आतंकवादी आदिल पारे, जो संगम में जेकेपी के दो जवानों हसन डार और अंचार सौरा में सैफुल्ला कादरी की हत्या में शामिल थे और एक 9 साल की लड़की को घायल कर दिया था वह पुलिस की एक छोटी टीम के साथ एक मौका मुठभेड़ में मारा गया।

बताते चले कि यह आज के दिन की मुठभेड़ की दूसरी घटना है। इससे पहले आज कश्मीर के पुलवामा जिले के द्रबगाम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच रातभर हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए थे। अमरनाथ यात्रा को लेकर कश्मीर में इस समय सुरक्षाबल विशेष चौकसी बरत रहे हैं। खुफिया सूचनाओं के आधार पर लगातार सर्च ऑपरेशन और मुठभेड़ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *