ग्वालियर में 70 एकड़ में फैले आईटी पार्क को तैयार करेगा मप्र हाउसिंग बोर्ड

ग्वालियर. प्रदेश के युवाओं काे इंजीनियरिंग करने के बाद जाॅब के लिए बाहर नहीं जाना पड़े इस मकसद से प्रदेशभर में आईटी पार्क की स्थापना की गई थी। ग्वालियर के आईटी पार्क में अभी तक कोई भी बड़ी कंपनी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई है, जबकि इंदौर आईटी पार्क बड़ी कंपनियों की पहली पसंद बन गया है। इसी का परिणाम है कि अब इंदौर में तीसरा आईटी पार्क तैयार किया जा रहा है। वहीं ग्वालियर आईटी पार्क में कंपनियों को लाने के लिए अब नए सिरे से प्लानिंग की जा रही है। इसके तहत 70 एकड़ में फैले इस पार्क में लेआउट डिजाइन करने की जिम्मेदारी अब एमपी हाउसिंग बोर्ड को सौंप दी है। बोर्ड इस पार्क में कंपनी के मुताबिक प्लॉटिंग करेगा। साथ ही रोड और लाइट की व्यवस्था करेगा। जिससे यहां बड़ी कंपनियां आएं। इस पार्क को इंदौर आईटी पार्क की तर्ज पर तैयार किया जाएगा।

आईटी पार्क के आसपास बड़े ऑफिस और बिल्डिंग नहीं हैं, जिस कारण कंपनियां
अभी शहर से 10 उड़ाने हैं। यह कुल 10 शहरों को जोड़ती हैं। विदेश के लिए सीधी उड़ान नहीं हैं। {बाहर से आने वाले इंडस्ट्रीज प्रोफेशनल क्वालिटी ऑफ लाइन को प्राथमिकता देते हैं। स्वच्छता में अभी इंदौर की तुलना में काफी पीछे हैं।
बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली में ऑफिस पहुंचने के लिए रोजाना कनेक्टिवटी नहीं हैं।
खानपान के मामले में यहां नाइट बाजार का कंसेप्ट नहीं है। बाजार रात 10 बजे तक बंद हो जाते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *