प्रयागराज हिंसा मुख्य आरोपी जावेद का घर तोड़ने में लगे 2 बुलडोजर, बाहर निकाला गया सामान
प्रयागराज. अभी हाल ही में प्रयागराज हिंसा मुख्य आरोपी जावेद का घर तोड़ने में लगे 2 बुलडोजर को लगाया गया। हिंसा का मास्टरमाइंड बताये जा रहे जावेद पंप के घर का मुख्यद्वार बुलडोजर ने तोड़ दिया है। प्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद पंप के घर 2 बुलडोजर पहुंचे है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस तैनात किया गया है। पीडीए ने नोटिस चस्पा कर मकान खाली करने के लिये 11 बजे तक का अल्टीमेटम दिया था।
प्रयागराज में नुपूर शर्मा के बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बीच हुई हिंसा के मामले में एक्शन जारी है। प्रयागराज के अटाला इलाके में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने जावेद पंप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जावंद पंप को इस हिंसा का मास्टरमाइंड बताया था। जावेद पंप की गिरफ्तारी के बाद अब प्रयागराज डवलपमेंट अथॉरिटी यानी पीडीए भी एक्शन मंें आई गयी है।
बुलाया गया एक और बुलडोजर
प्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद पंप के घर ध्वस्तीकरण में तेजी आ गई है। पुलिस प्रशासन ने ध्वस्तीकरण के लिए एक और बुलडोजर मौके पर मंगवा लिया है। अब 3 बुलडोजर जावेद पंप का घर ध्वस्त करने में जुटे हैं. जावेद पंप के घर की पहली मंजिल को तोड़ा जा रहा है।
घर में घुसे पुलिसकर्मी, निकाले सामान
पुलिसकर्मी जावेद पंप के घर के अंदर दाखिल हुए. घर के अंदर से पुलिसकर्मियों ने सामान बाहर निकाला. पुलिसकर्मियों ने मकान की पहली मंजिल पर पहुंचकर भी कुर्सियां और अन्य सामान भी नीचे फेंका । जावेद पंप के घर का दरवाजा अंदर से बंद था । सुबह से ही घर का कोई भी सदस्य बाहर नहीं आया था । पुलिस अधिकारियों ने पहले ही ये साफ कर दिया था कि यदि दरवाजा नहीं खुला तो उसे तोड़कर अंदर से लोगों को निकाला जाएगा । मौके पर महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती गई है जिससे अगर महिलाएं विरोध करें तो उनको भी नियंत्रित किया जा सके ।
