शॉर्ट एनकाउंटर में 3 बदमाश दबोचे, चोरी की बाइक के बदले हथियार खरीदने आये थे

भिण्ड. पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भिण्ड पुलिस ने शातिर बदमाशों के खिलाफ अभियान छेड़े हुए है। लूट के आरोपी की भिण्ड पुलिस का लहार के पास बरहा-गिरवासा के पास मिली। यहां 10 हजार का ईनामी शातिर बदमाश कृष्णा कुशवाह अपने 2 साथियों के साथ चोरी की बाइक के बदले पिस्टल की डीलिंग के लिये आया थाि। अब बदमाशों ने पुलिस से घिरा देखा तो कट्टे से फायरिंग कर सेंवढा की ओर से तक भागे। भिण्ड पुलिस ने इन बदमाशों का 25 किलोमीटर तक पीछा किया और सेंवढा थाना क्षेत्र में शॉर्ट एनकाउंटर में दबोचा लिया। इस मुठभेड में 2 बदमाश घायल हुए। वहीं, पुलिस का एक जवान भी चोटिल हो गया।
क्या है पूरा मामला
लहार के बरुअन का पुरा निवासी कृष्णा कुशवाह के विरुद्ध लूटए हत्याए डकैती जैसे करीब 11 प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थीए जिस पर करीब 10 हजार रुपए का ईनाम भी है। शनिवार की देर शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कृष्णा अपने साथियों के साथ बाइक डीलिंग करने आया है। इसी गुप्त सूचना पर देहात टीआई विनोद सिंह कुशवाह और सायबर सेल प्रभारी दीपेंद्र यादवए बरोही थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने संयुक्त टीम के साथ उक्त आरोपियों को असवार थाना क्षेत्र के बरहा गिरवासा रोड पर घेराबंदी कर पकड़ना चाहा। यहां बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर सेंवढ़ा थाना अंतर्गत मदनपुरा रोड पर भाग निकले। पुलिस के जवान 4 फोर व्हीलर और दो बाइक से इन बदमाशों के पीछे दौड़े। मदनपुरा रोड पर इन बदमाशों 2 बाइक से थे। उन्होंने बाइक छोड़कर खेतों में भागे यहां बदमाशों ने सीधे पुलिस पर फायरिंग कर दी। कृष्णा कुशवाह ने 5 राउंड फायर किए। वहीं दूसरे बदमाशा ने 2 राउंड फायर किए। इस मुठभेड़ में पुलिस 3 आरोपियों को दबोच लिया। ईनामी कृष्णा कुशवाह के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दो अन्य आरोपी भागने के दौरान गिरने से घायल हो गया। वहीं इस गोली बारी में सायबर सेल के एएसआई सत्यवीर सिंह के हाथ में गोली लगने से वे भी घायल हो गए। हालांकि पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोच लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने दो 315 बोर के कट्‌टे और 11 जिंदा राउंड भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों ने कृष्णा के अलावा अजय रावत निवासी सियावरी थाना लांच दतियाए राजा रावत निवासी लांच शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *