फिल्मी अभिनेत्री महिमा चौधरी की तरह से इन सेलेब्स ने भी खतरनाक बीमारियों से लड़ी जंग
मुंबई. कई मशहूर फिल्मी हस्तियों ने अपने जीवन में कैंसर की बीमारी से लड़ाई की और उन्होंने हमें दिखाया है कि विपरीत परिस्थितियों में कैसे मुस्कुराना है।

बॉलीवुड की अभिनेत्री किरण खेर को अप्रैल 2021 में मल्टीपल मायलोमा, एक ब्लड कैंसर के बारे में पता चला था। आपको बता दें कि अब उपचार पूरा होने के बाद, अभिनेत्री ने अपना काम फिर से शुरू कर दिया है।

फिल्मी अभिनेत्री मनीषा कोइराला को 2012 में डिम्बग्रंथि के कैंसर का पता चला था। आपको बता दें कि वह इलाज के लिये संयुक्त राज्य अमेरिका गयी थी। अभिनेत्री ने न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में महीनों तक कीमो थेरेपी कराई थी। ठीक होने के बाद, उन्प्होंने कैंसर जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया और एक आत्मकथा के माध्यम से उन्होंने अपने संघर्षो को शेयर किया।

2018 में बॉलीवुड के अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी और लेखक ताहिरा कश्यप को स्टेज 0 ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला था, जिसके बाद उन्होंने जनवरी 2019 में अपना उपचार पूरा कराया था और अब वह कैंसर मुक्त है। इतना ही नहींे उन्होंने लोगों को प्रेरित करने के लिये अपनी कहानी भी लिखी है।

ख्यातिनाम बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली ब्रेंद्रे को भी 2018 में मेटास्टेटिक कैंसर का पता चला था। वह अपनी बीमारी का उपचार कराने के लिये न्यूयॉर्क गयी थी और बाद में जब वह इस कैंसर से उबर गयी। उन्होने दुनिया के साथ खुशखबरी शेयर की थी।
