पुलिस ने 5 सॉल्वर दबोचे, परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देने आये थे साल्वर छात्र

मुरैना. शासकीय जीडी जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रूक जाना नहीं, कार्यक्रम के तहत हाईस्कूल की परीक्षा चल रही थी। इस परीक्षा में 5 छात्रों की जगह दूसरे छात्र परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा केन्द्राध्यक्ष ने जब 5 छात्रों का प्रवेश पत्र देखे तो उनके फोटो अलग थे। लिहाजा उन्होंने पुलिस को बुलावा भेजा। सूचना पा कर स्टेशन रोड थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पांचों छात्रों को थाने में बंद कर दिया। इस दौरान उन छात्रों के परिजन स्कूल में पहुंच गये। जिससे सीएम व अन्य स्टाफ इस मामल ेमें फरियादी नहीं बना। जब सीएस फरियादी नहीं बने तो मजबूरन पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 151 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
आपको बता दें, कि रूक जाना नहीं परीक्षा, का उद्देश्य हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी के उन छात्रों को परीक्षा दिलाना है जो एक बार में परीक्षा पास नहीं कर पाते हैं। शहर के जीडी जैन शासकीय उमावि में इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा था। शिक्षक कवीन्द्र यादव इस परीक्षा के केन्द्राध्यक्ष थे। इसी दौरान 5 छात्र परीक्षा देने पहुंचे । परीक्षा के बीच जब उनके प्रवेश पत्र उन्होंने चेक किये तो देखा है कि उनके फोटो मिलान नहीं कर रहे हैं। लिहाजा उन्होंने संबंधित स्टेशन रोड थाना पुलिस को फोन लगाकर इस बात की जानकारी दी। तुरंत थाना प्रभारी जितेन्द्र नागाइच ने पुलिस बल भेज दिया। पुलिस बल 5 छात्रों को लेकर थाने आ गया तथा उन्हें लॉकअप में बंद कर दिया। पुलिस के बार-बार बुलाने के बावजूद सीएस इस मामले में फरियादी नहीं बने।

कहते हैं ADM
पांच परीक्षार्थी सेन्टर पर से पकड़े गए हैं। वे पाचों दूसरे की जगह परीक्षा देने की कोशिश कर रहे थे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
नरोत्तम भार्गव, अपर कलेक्टर, मुरैना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *