भाजपा महापौर प्रत्याशियों की सूची आज जारी करेगी, बैठक में सिंधिया के आते ही तोमर निकल गये
भोपाल. मध्यप्रदेश में भाजपा में महापौर प्रत्याशियों को लेकर माथापच्ची जारी है। भोपाल में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर विचार और मंथन हो रहा है। लेकिन ग्वालियर, इन्दौर, भोपाल, जबलपुर में पेंच फंस गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया इस बैठक में शामिल होने मुम्बई से भोपाल पहुंचे है। सिंधिया वर्चुअली बैठक में जुड़े थे। लेकिन चारों महानगर में नामों पर पेंच फंसने के बाद रात 8.30 बजे की फ्लाइट से मुंबई से भोपाल पहुंचे। ऐसा बताया जा रहा है कि अब इन चुनाव का फैसला दिल्ली जा सकता है। इधर ज्योतिरादित्य सिंधिया के बैठक में पहुंचते ही नरेन्द्रसिंह तोमर बैठक से निकल गये। ऐसा बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा घमासान ग्वालियर में महापौर पद के प्रत्याशी को लेकर मचा हैं।
महापौर प्रत्याशियों की सूची भाजपा कल जारी करेगी
बैठक के बाद कविता पाटीदार ने बताया है कि बैठक में घोषणा पत्र पर बात हुई है। इसके प्रमुख बिन्दुओं पर चर्चा हुई है और साथ ही प्रचार प्रसार की रणनीति भी बनाई गयी। बैठक में महापौर के नामों पर भी लम्बा मंथन हुआ है। बैठक में यह तय किया गया है कि महापौर प्रत्याशियों की सूची रविवार को जारी की जायेगी। आपको बता दें कि भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक हुई। जिसमें सीएम, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर, नरोत्तम मिश्रा, कविता पाटीदार और राकेशसिंह बैठक उपस्थित रहें।
दिल्ली की चर्चा के बाद होगी सूची जारी
भाजपा सूत्र बताते हैं कि बैठक में चारों महानगरों ग्वालियर, भोपाल, इन्दौर और जबलपुर में मेयर उम्मीदवार पर सहमति नहीं बन पा रही है। लिहाजा दिल्ली के नेताओं के हस्तक्षेप से मामला रविवार को सुलझाकर शाम तक सूची जारी होगी।
बैठक में 25 मिनट तक रूकने के बाद निकले सिंधिया
ज्योतिरादित्य सिंधिया मुम्बई से लगभग 10.38 बजे पर भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां से बैठक में लगभग 25 मिनट रूकने के बाद वह 11.03 बजे भाजपा कार्यालय से अकेले गाड़ी में बैठकर रवाना हो गये। ऐनवक्त पर बैठक में सिंधिया के पहुंचने और 4 घंटे की बैठक में आधे घंटे में शामिल न होने पर ग्वालियर के टिकट को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। बैठक में ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेन्द्र तोमर के अलावा जयभानसिंह पवैया भी मौजूद थें
