सिंधिया के लिए BJP को तोड़नी पड़ी गाइड लाइन, ग्वालियर में प्रत्याशी चयन के लिए बनी समिति में प्रद्युम्न तोमर को भी लेना पड़ा

भोपाल. मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव पर बीजेपी का पूरा फोकस है। नगर निगम चुनाव के लिए सबसे महत्वपूर्ण संभागीय चयन समिति में सिंधिया खेमे का ग्वालियर में दबदबा दिख रहा है। ग्वालियर नगर निगम में प्रत्याशी चयन के लिए बनाई गई समिति में सिधिया समर्थक मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को भी शामिल करना पड़ा। ग्वालियर की संभागीय चयन समिति में विवेक शेजवलकर को संयोजक बनाया गया है इसके साथ ही लाल सिंह आर्य के साथ सिंधिया खेमे से प्रद्युम्न सिंह तोमर को यह संयोजक बनाया गया है। इस समिति में यशोधरा राजे सिंधिया, केपी यादव, रणवीर रावत, वेदप्रकाश शर्मा, मुकेश चौधरी, अरविंद भदौरिया, शिवमंगल सिंह तोमर, जयसिंह कुशवाह, योगेश सक्सेना, दुर्गालाल विजय को सदस्य बनाया गया है। प्रदेश में बनाई गई सात संभागीय चयन समितियों में सिर्फ ग्वालियर में ही दो यह संयोजक बनाए गए है।

संभागीय चयन समिति में इन नेताओं को दिया जिम्मा
नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने संभागीय चयन समिति घोषित की है। इस समिति में संयोजक के साथ सह संयोजक, सहित करीब एक दर्जन सदस्य बनाए गए हैं। संभागीय चयन समितियों में विवेक शेजवलकर को ग्वालियर की संभागीय चयन समिति का संयोजक, लाल सिंह आर्य, प्रद्युम्न सिंह तोमर को सह संयोजक बनाया गया है। नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह को सागर संभाग का संयोजक, बृजेन्द्र प्रताप सिंह को सह संयोजक, रीवा संभाग में राजेन्द्र शुक्ला संयोजक, कांतदेव सिंह सहसंयोजक, जबलपुर में ओमप्रकाश धुर्वे संयोजक, गौरीशंकर बिसेन सह संयोजक, भोपाल संभाग में हेमंत खंडेलवाल संयोजक, रामपाल सिंह सह संयोजक, इंदाैर में मधु वर्मा संयोजक, गजेन्द्र पटेल सह संयोजक, उज्जैन में जगदीश देवड़ा संयोजक, इंदर सिंह परमार को सह संयोजक बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *