रेनबो हब एड स्पा सेंटर 8 युवतिया और 3 युवक गिरफ्तार

फिलहाल आरोपियों से पूछताछ हो रही है-मृगाखी डेका
सिटीसेंटर स्थित कैलाशबिहार कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर एएसपी मृगाखी डेका ने बताया है कि थाने की कई टीमों ने लगभग आधा दर्जन से अधिक स्पा सेंटर पर दविश दी थी। लेकिन एक स्पा सेंटर पर दविश के बीच आपत्तिजनक स्थिति में कई युवतियां मिली। स्पा सेंटर पर स्पा की आड़ में पुरूष और युवतियां आपत्तिनजक स्थिति में मिली है। तलाशी लेने पर रेनबो स्पा सेंटर एवं हब से देह व्यापार से संबंधित कुछ सामग्री भी बरामद की गयी है। फिलहाल पकड़ी गयी युवतियां और पुरूष समेत स्पा सेंटर के संचालक ऋषि अग्रवाल के खिलाफ अनैतिक निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

ग्वालियर. सिटीसेंटर के इनकम टैक्स कार्यालय के सामने येपमी के ऊपर रेनबो स्पा सेंटर भरी दोपहर में एएसपी मृगाखी डेका ने भारी पुलिस बल के साथ अनैतिक कारोबार में लिप्त में संचालक रिषी अग्रवाल के साथ मौके 8 युवतियों और 3 युवक को मौके से गिरफ्तार की जा रही है। ग्वालियर में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। विश्वविद्यालय थाना पुलिस की दबिश में स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री मिली है। पुलिस ने 8 युवतियों, 3 पुरुष और स्पा संचालक को हिरासत में लिया है। पुलिस के आते ही ये सब मुंह छिपाने लगे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों पर अनैतिक निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। इस कार्यवाही में एएसपी मृगाखी डेका, टीआई संतोष मिश्रा, एसआई सुरूचि शिवहरे, रूद्र पाठक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर कार्यवाही को अंजाम दिया है।

स्पा सेंटर से पकड़े गए पुरुष

यह है पूरा मामला

विश्वविद्यालय थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सिटी सेंटर इनकम टैक्स ऑफिस के सामने कुबेर प्लाजा में रेनबो स्पा सेंटर पर जिस्मफरोशी चल रही है। इस पर स्पा सेंटर में दबिश दी। इस दौरान मौके से 8 युवतियां , 2 पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। विश्वविद्यालय थाना पुलिस को स्पा सेंटर की तलाशी लेने पर जिस्मफरोशी से संबंधित अन्य सामग्री और रजिस्टर में ग्राहकों का लेखा-जोखा मिला है। पूछताछ में पता चला है कि स्पा सेंटर से पकड़ी गई सभी युवतियां नागालैंड की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस को इनके आधार कार्ड भी मिले हैं।

बुकिंग इस तरह होती थी

स्पा सेंटर में आने वालों को स्पा का रेट 500 रुपए से 700 रुपए में बताया जाता था। इसके बाद ग्राहकों से 1500 से 2000 हजार रुपए में एक्स्ट्रा सर्विस देने की डील होती थी। सौदा तय होने के बाद युवतियां बारी-बारी से ग्राहकों के सामने पसंद करने के लिए पेश की जाती थी। ग्राहक जिस भी युवती को पसंद करता, उस व्यक्ति से युवती की बुकिंग फिक्स हो जाती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *