पहले दिन दोपहर तक कोई नामांकन नहीं भरा गया, भाजपा और कांग्रेस सहित तीसरे मोर्चे जारी नहीं की है सूची

ग्वालियर. नगरीय निकाय चुनाव के लिये नामांकन शनिवार की सुबह से भरे जा रहे हैं। नामांकन से पूर्व दिन दोपहर तक कलेक्ट्रेट सूनसुान पड़ा रहा है। यहां अधिकारी तो बैठे हैं लेकिन नामांकन जमा करने प्रत्याशी ने आये हैं। इसका वजह अभी तक नगरनिगम चुनाव के लिये भाजपा-कांग्रेस समेत तीसरे मोर्चे ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। यही वजह है कि पहले दिन नामांकन कार्यालय पर फॉर्म लेने और जमा करने वालों की भीड़ नजर नहीं आयी है।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन के लिये घोषित कार्यक्रम के अनुसार 11 जून से नाम निर्देशन पत्र लिये जाने है। ग्वालियर में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन कौशलेन्द्रविक्रम सिंह के निर्देशन में नाम निर्देशन पत्र लेने की सभी तैयारियों पूरी हो चुकी है। निर्वाचन की सूचना, सीटों के आरक्षण की सूचना और मतदान केन्दों की सूची का प्रकाशन तथा नाम निर्देशन पत्र लेने का काम शनिवार की सुबह 10.30 बजे से प्रारंभ हो गया था और 18 जून की दोपहर 3 बजे नामांकन जमा किये जा सकेंगे। नाम निर्देशन- पत्रों की संख्या 20 जून को होगी। अभ्यार्थी से नाम वापिस लेने की अंतिम तारीख 22 जून की दोपहर 3 बजे है। इसी दिन अभ्यार्थियों को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन होगा। पहले दिन यहां कलेक्ट्रेट कार्यालय में दोपहर तक नामांकन भरने प्रत्याशियों का टोटा रहा। निर्दलीय प्रत्याशी भी नहीं पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *