मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना मृतक सोनू के परिवार का बनी सहारा
ग्वालियर मुख्यमंत्री जनकल्याण ;संबलद्ध योजना असंगठित श्रमिक मृतक सोनू शाक्य के 4 सदस्यीय परिवार के आर्थिक संकट के समय सहारा बनी है। योजना के तहत परिवार को 2 लाख रूपए की सहायता राशि भी प्राप्त हुई है।
ग्वालियर नगर निगम पुरानी छावनी निवासी मृतक सोनू शाक्य असंगठित श्रमिक के रूप में कार्य करते थे। लेकिन अक्टूबर माह 2019 में क्षय रोग के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी। मृत्यु के बाद उनके 4 सदस्यीय परिवार जिसमें वृद्ध माँ, पत्नी तथा 2 छोटे.छोटे बच्चों का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया था। ऐसे में मध्यप्रदेश शासन के श्रम विभाग के तहत संचालित मुख्यमंत्री जनकल्याण ;संबलद्ध योजना सोनू के परिवार की सहारा बनी। इस योजना के तहत अंत्येष्टि एवं अनुगृह सहायता योजना में सोनू के परिवार को 2 लाख रूपए की आर्थिक सहायात प्राप्त हुई है।
मृतक सोनू शाक्य की पत्नी श्रीमती किरण शाक्य ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद परिवार चलाना मुश्किल था। आर्थिक संकट की घड़ी में योजना के तहत मिली 2 लाख रूपए की सहायता राशि परिवार को चलाने के लिये काफी सहारा बनी है। योजना के तहत मिली सहायता राशि के लिये परिवार मध्यप्रदेश सरकार का आभारी है।
श्रीमती किरण शाक्य ने बताया कि योजना के तहत मिलने वाली सहायता के संबंध में सहायक श्रम आयुक्त एचसी मिश्रा के कार्यालय जाकर जानकारी ली और पूरी वस्तुस्थिति बताई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रम विभाग एवं नगर निगम ग्वालियर द्वारा प्रकरण तैयार कर मुख्यमंत्री जनकल्याण अंत्येष्टि एवं अनुग्रह सहायता योजना में 2 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदाय की गई जो आर्थिक संकट की घड़ी में परिवार का सहारा बनी है।
