राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री शिवराज, मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा फिर शुरू हुई

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल से मुलाकात की इसके बाद वह मंत्रालय के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री शिवराज ने करीब 12.15 बजे राजभवन पहुंचे थे और लगभग 50 मिनट तक उन्होंने राज्यपाल लालजी टंडन से प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर चर्चा की।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज और राज्यपाल लालजी टंडन की इस मुलाकात से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाए भी फिर तेज हो गई है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज ने राज्यपाल को जीवन शक्ति योजना का ब्यौरा भी दिया इसके तहत प्रदेश की 10000 महिलाएं है फेस मास्क बना रही है। मुख्यमंत्री ने कॉटन के मास्क का एक पैकेट राज्यपाल को भेंट भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *