LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

टीवी एक्ट्रेस अमरीन की आतंकियों ने की हत्या, 10 वर्षीय भतीजा भी घायल

जम्मू कश्मीर. आतंकी जब महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाने से परहेज नहीं करते हैं लगातार दूसरे दिन घाटी में हुई आतंकी घटना में मासूम के घायल होने का मामला सामने आया है। एक दिन पूर्व ही मंगलवार को आतंकियों ने एक कांस्टेबल को निशाना बनाया था। जिसमें उनकी 9 वर्षीय बच्ची भी घायल हो गयी थी।
शाम लगभग 7.55 बजे एक टीवी एक्ट्रेस पर गोलीबारी की घटना देखने में आई है। इसमें एक्ट्रेस की 10 वर्षीय भतीजा भी घायल हो गयी। जबकि एक्ट्रेस की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार आतंकी हमले की यह घटना बुधवार को बड़गाम जिले के चदूरा के हिशरू इलाके में घटी। अमरीन पर फायरिंग शाम को लगभग 7.55बजे की गयी।
टीवी एक्ट्रेस अमरीन अपने घर के बाहर 10 वर्षीय भतीजे के साथ खड़ी थी। तभी अचानक आये हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले के बाद दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर अमरीन को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, उनके भतीजे को हाथ में गोली लगी है और भतीजे की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। हमलावरों को पकड़ने के लिये पुलिस ने आसपास के इलाके में घेराबंदी कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *