नगरीय निकाय चुनाव के लिए वार्ड आरक्षण
ग्वालियर. ग्वालियर में प्रस्तावित त्रि-स्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के लिए वार्ड आरक्षण और जनपद पंचायत अध्यक्षों एवं जिला पंचायत के वार्ड (जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र) आरक्षण की कार्रवाई की गई। कलेक्ट्रेट ऑफिस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की निगरानी में बॉक्स में पर्चियां डालकर वार्ड व पंचायतों का आरक्षण किया जिसके बाद शहर में काफी रोचक स्थिति बन गई है। जो वार्ड पहले सामान्य थे वह OBC हो गए हैं। OBC को पहले 17 वार्ड मिल रहे थे, लेकिन बदलाव के बाद 20 वार्ड मिले हैं वहीं UR(अनारक्षित वर्ग) को जहां पहले 37 वार्ड मिले थे उनको अब 34 ही वार्ड मिले हैं। शहर के 66 वार्ड में से 33 वार्ड सभी वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं।
यह रहेगी शहर के 66 वार्ड की स्थिति
SC के आरक्षित वार्ड
23,28,16,22,37,61,11,60,36,39,17
ST के लिए आरक्षित वार्ड
06
OBC को यह मिले वार्ड
12, 35, 50, 59,02, 31, 48,63, 64,62, 38, 24, 56, 04, 09, 15, 10, 27, 65,21
UR के लिए यह रहे वार्ड
01, 03, 05, 07,08,13,14,18, 19,20,25, 26, 29, 30,34,33, 32,40, 41,42,43,44,45,46,47,49,51,52,53,54,55,57, 58,66
महिलाओं के लिए 33 वार्ड
OBC, UR के आरक्षण में बदलाव हुआ है। इसके साथ ही महिलाओं को 66 वार्ड में से 33 वार्ड में प्रतिनिधित्व का मौका मिलेगा। अनारक्षित वर्ग को 34 वार्ड मिले हैं, इनमें से 17 वार्ड महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं। वहीं OBC को 20 वार्ड मिले हैं उनमें से 10 महिलाओं के लिए हैं। ST में एक सीट है वह सामान्य है, जबकि SC के लिए 11 वार्ड हैं और उनमें से 06 महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं।

