शिवराज के सम्मान के बीच नरोत्तम ने छोड़ा मंच

भोपाल. मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सम्मान समारोह के बीच ही गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के मंच से चले जाने का वीडियो सामने आया है। कार्यक्रम CM हाउस में हुए पिछड़ा वर्ग सम्मान समारोह में दिखी। कार्यक्रम के अंत में जब CM का भाषण खत्म हुआ तो गृहमंत्री ने नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह का हाथ पकड़ा और उन्हें CM के करीब कर चुपचाप जाने लगे। मंत्री रामखेलावन पटेल ने उन्हें रोका भी, लेकिन वे नहीं रुके। हालांकि, समर्थकों का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं। अन्य कार्यक्रम में देरी न हो जाए इसलिए वे जल्दी वहां से चले गए, वैसे भी तब कार्यक्रम का समापन ही होने वाला था। जिस वक्त गृहमंत्री ने मंच छोड़ा, उस वक्त पिछड़ा वर्ग के अलग-अलग समाजों के अध्यक्ष CM का सम्मान कर रहे थे। तीन महीने पहले भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में CM के कार्यक्रम में (शिवराज ने यहां पार्क का शुभारंभ किया था) अपने लिए मंच पर कुर्सी नहीं होने से गृहमंत्री नाराज दिखे थे। तब वह मंच के सामने ही कुर्सी लगाकर बैठ गए थे। उन्हें मनाकर मंच पर लाया गया था।

मंत्री के समर्थकों का दावा
नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का कहना है कि गृह मंत्री को मुख्यमंत्री के साथ ही विमान से ग्वालियर जाना था। इसका कार्यक्रम पहले से ही तय था। कार्यक्रम में देर हो जाने से गृह मंत्री को घर से तत्काल भोजन कर लौटना था, इसलिए वे मुख्यमंत्री का भाषण खत्म होते ही वहां से चले गए। मुख्यमंत्री के भाषण के कुछ समय बाद ही कार्यक्रम का समापन हो गया। गृह मंत्री सीएम हाउस से निकलने के बाद भेजकर वापस लौटे और ग्वालियर चले गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *