यूजीसी पैनल के ऑनलाइन परीक्षाओं के सुझाव छात्रहित में नहीं-हर्ष बिसारिया
ग्वालियर बीते दिनों यूजीसी द्वारा गठित पैनल के सुझावों से एनएसयूआई के कुछ मतातंर है जिन पर एनएसयूआई सोशल मीडिया के नेशनल वाइस चेयरमैन हर्ष बिसारिया ने विरोध जताते हुए उसमें निहित भ्रांतियों पर अपना मत रखते हुए कहा कि पैनल का सुझाव है कि परीक्षाओं के माध्यम का निर्णय विश्वविद्यालय अपने स्तर पर अपने संसाधनों का अवलोकन कर स्वयं करेंण् एनएसयूआई इस तरह की राय का विरोध करती है। हर विश्वविद्यालय यदि इसी तरह की मनमानी करता रहा तो यह छात्रों के लिए विनाशकारी सिद्ध होगाए यह बच्चों के भविष्य के साथ क्रूर उपहास है।
एनएसयूआई सोशल मीडिया के नेशनल वाइस चेयरमैन ने कहा कि ऑनलाइन परीक्षाओं की बात करना बेमानी है क्योंकि आज भी कई विद्यार्थियों के पास इंटरनेट नेटवर्क और स्मार्टफोन की सुविधा नहीं है। एनएसयूआई मानती है कि जब यूजीसी सभी विश्विद्यालयों को फंड की व्यवस्था करता है तो उसे छात्रहित को ध्यान रखते हुए ऑफलाइन परीक्षाओं का ही पक्ष रखना चाहिए। हम गाँव.देहात ढाणी के हर विद्यार्थी के साथ किसी भी तरह की नाइंसाफी नहीं होने देगें।
