बेल्जियम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये ग्वालियर के स्टार्टअप्स को लेकर अधिकारियों से हुई चर्चा

ग्वालियर स्टार्टअप कल्चर बनाने के लिए संस्थानों, स्मार्ट सिटी इनक्यूबेशन ट्रिपल आईटीएम इनक्यूबेशन, चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं ग्वालियर की स्टार्टअप्स के साथ किए गए वीडियो कांफ्रेंस के जरिए अधिकारियों की चर्चा हुई। जिसमें स्टार्टअप से जुड़े हुई काफी सारे मुद्दों पर बात की गई, इस मीटिंग में ग्वालियर के स्टार्टअप जैसे स्विफ्निक्स टेक्नोलॉजीज, फिज़ रोबोटिक इत्यादि ने भी भाग लिया । ऑनलाइन ग्वालियर के नागरिकों से बात की जिसमें स्मार्ट सिटी सीइओ श्रीमती नीतू माथुर, ईडी सुरेश शर्मा एवं प्रोफेसर अमित श्रीवास्तव शामिल रहे।
विधित हो कि 14 मई को ग्वालियर से 4 सदस्यीय दल बेल्जियम के ल्यूविन शहर में अध्ययन के लिए गया है। जिसमें निगम प्रशासक आशीष सक्सैना, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल एवं स्थानीय कॉर्डीनेटर शिशिर श्रीवास्तव शामिल रहे हैं। यूरोपियन शहरों की तर्ज पर ग्वालियर का विकास करने के लिए इंटरनेशनल अरबन कार्पोरेशन द्वारा देश के 14 शहरों का चयन किया गया है, जिसमें ग्वालियर भी शामिल है। जिसमें ग्वालियर शहर का विकास बेल्जियम की ल्यूबिन सिटी के साथ समन्वय बनाकर दोनों शहरों के अच्छे कार्यों को एक दूसरे शहरों में प्रारंभ कराया जाएगा। इसके साथ ही शहर के स्टार्टअप एवं ल्यूबिन के स्टार्टअप को एक दूसरे के समन्वय से और बेहतर बनाने एवं इनक्यूबेशन सेवाएं और समर्थन के लिए प्रमोट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *