MP में देर रात 8 आइएएस व राज्य प्रशासनिक सेवा के 3 अधिकारियों के तबादले

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात 8 आइएएस और तीन राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसके तहत उप सचिव नगरीय विकास तरुण राठी को प्रबंध संचालक दुग्‍ध महासंघ, नेहा मराव्या उप सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास को अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोजगार गारंटी परिषद, निध‍ि निवेदिता अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोजगार गारंटी परिषद को संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, केदार सिंह उप सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति को उप सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास, विवेक श्रोत्रिय मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंदौर विकास प्राधिकरण को अपर प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड बनाया गया है।
अजय श्रीवास्तव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह को उप सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तन्वी हुड्डा आयुक्त नगर निगम सतना को अपर आयुक्त वाणिज्यकर इंदौर और चंद्रशेखर शुक्ला विशेष सहायक राज्यमंत्री नर्मदा घाटी विकास को आयुक्त नगर निगम सतना बनाया गया है।
इसी तरह राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रामप्रकाश अहिरवार आयुक्त नगर निगम सागर को मुख्य कार्यपालन ऊि्‌झ। कारी इंदौर विकास प्राधिकरण पदस्थ किया गया है। अपर कलेक्टर सतना राजेश शाही आयुक्त नगर निगम सतना एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी सतना होंगे।विनोद कुमार सिंह संयुक्त कलेक्टर मुरैना को संयुक्त कलेक्टर ग्वालियर बनाया गया है।
ये अतिरिक्त प्रभार से होंगे मुक्त
निधि निवेदिता के संचालक उद्यानिकी का कार्यभार संभालने पर डा. रमेश कुमार इस अतिरिक्त दायित्व से मुक्त होंगे। वहीं, तरुण राठी के प्रबंध संचालक दुग्‍ध महासंघ का कार्यभार ग्रहण करने पर आयुक्त सहकारिता संजय गुप्ता इस कार्यभार से मुक्त हो जाएंगे। इसी तरह विवेक श्रोत्रिय के अपर प्रबंध संचालक पर्यटन विकास निगम का कार्यभार संभालने पर शिल्पा गुप्ता अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *