दुल्हन की डोली से पहले उठी 5 अर्थियां, चाचा के साथ कल्ला सरपंच भी था वह कैसे बच गया-दुल्हन आर्शी खान

गुना. यह है आर्शी खान , जिसके हाथों में सुर्ख लाल मेहंदी रची हुई है। दिल में वैसी ही उमंग और आखों में सपने थे जैसे हर दुल्हन के अपने पिया के घर जाने से पूर्व होते है। लेकिन, मेहंदी की रंगत शौहर के घर पहुंचने से पहले ही उतर गयी। आर्शी खान  की शादी के दिन इतना बड़ी घटना हुई थी कि जिसे वह चाहकर भी कभी भुला नहीं सकेगी। परिणाम यह हुआ है कि निकाह नहीं हो सका। निकाह से पहले ही 2 चाचाओं समेत परिवार के अन्य लोगों ने 3 पुलिस वालों की हत्या कर दी। 2 चाचा भी पुलिस एनकाउंटर में मारे गये। अर्शी की डोली से पहले 5 लोगों की अर्थियां उठ गयी।
दुल्हन अर्शी खान की जुबानी
मैं आर्शी खान मेरा 14 मई को निकाह होना तय था। शाम को बारात आना थी। एक दिन पूर्व ही 13 मई की दोपहर 1 बजे चाचा शहजाद और नौशाद से एक साथ मुलाकात हुई। दोनों ने एक साथ कहा था-बेटी बहुत खुश हूं। दोनों चाचाओं के यही आखिरी शब्द थे। इसके बाद नौशाद चाचा से मुलाकात 14 मई की सुबह 5 बजे हुई, वह घायल थे। पसलियों में 2 गोली लगी थी। दादा निसार खान और चाची, मम्मी ने कमरे में लिटाया। कुछ बता पाते, उससे पहले ही उनने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने हमारा चारो ओर से घेर लिया
थोड़ी ही देर में पुलिस आ गयी और हमारा घर घेर लिया। चाचा का शव कब्जे में ले लिया। दादा, पापा (सिराज खान) मां, बुआ और चाचाी को पीटना शुरू कर दिया। मां, बुआ और घर के सदस्यों को मेल पुलिस ने बेरहमी से पीटा। बड़ी बसों में भरकर पुलिस आयी थी। घर की तलाशी ली। दादा और पापा को पुलिस कार में बैठाकर ले गयी ।तब से वह वापिस घर नहीं लौटे। छोटे चाचा नौशाद की मौत के बाद शादी टल गयी। 14 मई की रात जिस समय निकाल होना था। उस वक्त घर में बड़े चाचा शहजाद की मौत की खबर आयी। शादी में दावत के लिये काले हिरण और मोर के मांस की दावत की बात झूठी है। दावत में मुर्गा बनना तय हुआ था।
मंगेतर का कॉल आया बोले-जिन्दगी साथ गुजारेंगे
मंगेतर आसिफ खान का कॉल आया था कि वह मुझसे बोले- इन हालात में शादी नहीं हो पायेगी। शादी टाल रहा हूं। रिश्ता नहीं तोड़ रहा। शिकार और पुलिस से मुठभेड़ से आपका कोई संबंध नहीं है। पुलिस और प्रशासन को अपनी जांच पूरी कर लेने दीजिये। जांच पूरी होने के बाद प्रशासन की अनुमति से शादी करेंगे। परिणाम कुछ भी हो, मेरा-आपका साथ उम्र भर का रहेगा। जिन्दगी साथ गुजारेंगे।
यह है पूरा मामला
गुना में शनिवार की तड़के शिकारियों ने गोली मारकर 3 पुलिसकर्मियों ( एसआई राजकुमार जाटव, कॉन्स्टेबल नीरज भार्गव और कांन्स्टेबल संतराम) की हत्या कर दी थी। इस मुठभेड़ में नौशाद खान भी मारा गया। शाम तक पुलिस ने उसके भाई शहजाद खान को भी ढेर कर दिया। तीनों पुलिसकर्मियों का राजकीय सम्मान के साथ हुआ। दोनों भाईयों को एक-दूसरे के आसपास दफनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *