लूट-व्यापारी की आंख में मिर्ची झोंक की लूट, व्यापारियों ने पीछा किया तो 2 फायर ठोंके

ग्वालियर. मुरैना में बदमाशों ने व्यापारी की आख में मिर्ची झोंककर व्यापारी के गल्ले से 20 हजार रूपये लूट कर ले गये। यह घटना सोमवार को दिन-दहाड़े हुई लूट से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने बदमाशों का जब पीछा किया तो उन्होंने कट्टे से 2 फायर ठोंके। जिससे व्यापारी रूक गये। बदमाश रूपये लूट कर मौके से भाग गये। खबर मिलते ही एसपी व एएसपी दोनों घटनास्थल पर पहुंचे और थाने में एफआईआर दर्ज कराई। आपको बता दें, कि मुरैना मेंु बदमाशों के हौंसले बुलंद है। वह अब दिन-दहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने लगे हैं। ऐसी ही लूट को सोमवार को बदमाशों ने अंजाम दिया। थोक किराना व्यापारी कालीचरण अग्रवाल की कृषि उपज मंडी के गेट पर दुकान है।

क्या है घटनाक्रम
हर दिन की तरह वह दुकान पर बैठे थे। वह अकेले थे। उसी समय 2 बदमाश बाइक पर उनके यहां आए। बाइक से उतरकर बदमाशों ने उनसे चने का भाव पूछा। उन्होंने चने का भाव बता दिया। फिर दूसरे बदमाश ने उसने तुअर की दाल का भाव पूछा। वह बताने लगे उसी समय एक बदमाश ने अपनी जेब से लाल मिर्ची की पुड़िया निकाली और उनकी आखों में झौंक दी। वे दर्द से तिलमिला उठे। उसी समय उन्हें आवाज सुनाई दी कि उठा.उठा लोए तो वे समझ गए कि ये लुटेरे हैं। इतना समझते ही वे जोर.जोर से चिल्लाने लगे कि लूट लिया.लूट लिया। उनकी आवाज सुनकर उनके भाई व अन्य व्यापारी उनकी दुकान की तरफ दौड़े। तब तक बदमाशों ने उनके गल्ले में रखे 20 हजार रुपए निकाल लिए और मोटरसाइकिल स्टार्ट करके भागने लगे।
घटनास्थल पर पहुंचे SP
सोमवार की दोपहर में दिन -दहाड़े लूट की घटना के बाद एएसपी रायसिंह नरवरिया तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मामले की पड़ताल की। उसके बाद एसपी आशुतोष बागरी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने के बदमाशों के बारे में पूछताछ की।
लूट का सुराग के लिये सीसीटीवी फुटेज खंगाले
जिस जगह लूट की गयी हैं वहां कुछ दुकानदारों के यहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। अब पुलिस उन कैमरों के फुटेज निकालवाकर बदमाशों की पहचान करने में लगी है।
लुटेरों ने की फायरिंग
बाइक पर जैसे ही बदमाश भागने लगे तो लोगों ने उनका पीछा किया। पीछा किये जाने पर लुटेरों ने कट्टे से 2 फायर कर दिये। फायर होते ही पीछा करने वाले लोग ठिठक गये और उसके बाद बदमाश मोटर साईकिल से भाग निकले।
