निकाय चुनाव में BJP जिताऊ उम्मीदवारों को ही टिकट देगी, जीत का बनाया पार्टी ने प्लान
भोपाल. OBC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू हो गयी। राजनीतिक पार्टियों नें भी अपने -अपने स्तर पर चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी हे। आपको बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव के लिये BJP नये सिरे से सर्वे करायेगी और सर्वे के आधार पर चुनाव में जीत की संभावना वाले उम्मीदवारों को ही टिकट दिया जायेगा।
जीतने वाले उम्मीदवारों को ही टिकट
BJP महापौर और नगर पालिका अध्यक्ष पद के दावेदारों को लेकर सर्वे करायेगी और साथ ही BJP हर निकाय के लिये अलग घोषणा पत्र तैयार करायेगी। प्रदेश स्तर पर भी निकाय चुनाव के लिये एक घोषणापत्र जारी किया जायेगा। BJP नगरीय निकाय चुनाव संचालन समिति के प्रदेश संयोजक उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि निकाय चुनाव में टिकट देने के लिये नये सिरे से सर्वे होगा। इसकी वजह बताते हुए उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि चुनावी स्थिति के साथ ही अब समीकरण में भी बदलाव हुआ है।
BJP चुनाव संचालन समिति की बैठक संपन्न
आपको बता दें कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में चुनाव संचालन समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधरराव, सह प्रभारी पंकजा मुण्डे, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा शामिल हुए। इस बैठक में चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। रविवार को मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने पार्टी विधायकों और संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव की जिम्मेदारी विधायकों को सौंपी गयी है।
