अपहरण पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर की गाड़ी के सामने लेटा तो पीडि़त को भाईपाईयों दे धक्का देकर हटाया

ग्वालियर. मुरैना में एक नवविवाहिता का सरेआम अपहरण कर लिया गया है। घटना के 7 दिन गुजरने पर कोईै आस न देख पीडि़त परिवार केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर की कार के आगे जब लेट गया तो मंत्री के सहयोगियों ने भाजपाई नेताओं ने परिवार के सदस्यों को धक्के देकर हटा दिया। आपको बता दें कि केन्द्रीय मंत्री तोमर जिला अस्पताल में आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ करने आये थे। आपको बता दें कि पीडि़ता भानू खटीक पुत्री राजवीर खटीक, निवासी धनेटा गांव की शादी 22 अप्रैल 2022 को बरवाई गांव में हुई थी। शादी के बाद वह वापिस अपने मायके धनेटा गांव 10 मई 2022 को वह अपनी छोटी बहन वंदना खटीक के साथ पोरसा बाजार गयी थी। उसी समय धनेटा गांव के ही निवासी गोलू, शालू व छोटू तोमर कार से पोरसा की टॉकीज के पास आये और उसकी बहन भानू खटीक को अपने साथ गाड़ी में डालकर ले गये। जब वंदना खटीक ने उनका विरोध किया तो उन्होंने उसके सिर पर कट्टा अड़ा दिया जिससे वह डर गयी।
पोरसा थाने में रिपोर्ट की गयी लेकिन 17 मई आज तक लड़की का पता नहीं लगने पर पीडि़त परिवार केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर के आगे लेट गया जिस पर मंत्री के साथ मौजूद भाजपाई नेता परवेज खान व अन्य ने उनको धक्के मारकर हटा दिया।
पुलिस और प्रशासन के सामने हुआ हंगामा
जिस वक्त यह हंगामा हो रहा था। उस वक्त पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद थे। लेकिन किसी ने पीडि़त परिवार की सुध नहीं ली। सभी केन्द्रीय मंत्री की अगुआई व स्वागत में लगे रहे।
नहीं सुन रही है पुलिस
पुलिस इस मामले में कोई सुनवाई नहीं कर रही है। हमारी बहन का जेवर समेत अपहरण किया गया है। लेकिन वह लोग दबंग हैं। इसलिये कोई उन्हें नहीं पकड़ रहा है। आज मंत्री जी के सामने अपनी बात रखने गये तो धक्के देकर हटा दिया गया है।
हमारे साथ अन्याय हो रहा है
हमारी भतीजी का सरेआम अपहरण किया गया है लेकिन पुलिस उसे नहीं खोज पा रही है। जब हम लोगों की कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। इसीलिए मंत्रीजी के पास आए थे लेकिन यहां भी कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।
कमलेश खटीक, लड़की का चाचा
